Where is Ramayan Sugreev: टीवी का पॉपुलर शो 'रामायण' आज भी बहुत लोगों का फेवरेट है. रामानंद सागर की ‘रामायण’ का क्रेज ऐसा था कि लोग नहा-धोकर सुबह से ही इस शो को देखने के लिए बैठ जाया करते थे. इस सीरियल में राम-लक्ष्मण और सीता ही नहीं बल्कि अन्य भी कई किरदारों को लोगों ने बहुत पसंद किया था. उसी में से एक थे सुग्रीव. शो में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले अभिनेता की हर किसी ने तारीफ की थी, लेकिन आज वो इस दुनिया में नहीं हैं.
श्याम सुंदर कलानी
रामानंद सागर की 'रामायण' में सुग्रीव का किरदार किसी और ने नहीं बल्कि एक्टर श्याम सुंदर कलानी ने निभाया था. हालांकि, उन्हें ये रोल आसानी से नहीं मिला था, लेकिन उन्होंने इसके लिए इतनी मेहनत की थी कि वो घर-घर में पॉपुलर हो गए थे. दरअसल, श्याम सुंदर कलानी एक्टर बनने से पहले एक पहलवान हुआ करते थे.
फिल्मों और सीरियल में किया काम
श्याम सुंदर कलानी तगड़ी कद-काठी वाले इंसान थे. उन्होंने ना सिर्फ रामायण बल्कि कई फिल्मों और सीरियल में काम किया था. हालांकि, रामायण में उन्होंने पहली बार एक्टिंग में हाथ आजमाया था. रामानंद सागर के बेटे प्रेम ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें शो 'रामायण' के लिए सुग्रीव का किरदार कैसे मिला था.
सुग्रीव के रोल की कास्टिंग
उन्होंने कहा था कि 'रामायण' में सुग्रीव के रोल की कास्टिंग में बहुत मुश्किल आ रही थी. वो किसी ऐसे एक्टर की तलाश में थे, जो हनुमान बने दारा सिंह की टक्कर का हो, लेकिन कोई भी नहीं मिल रहा था. इसके लिए उन्होंने कई अखाड़ों में खोज भी की, लेकिन कोई भी नहीं मिला.
श्याम की फिल्में
फिर एक रात में दो-तीन बजे 'रामायण' के एक सीक्वेंस की शूटिंग जंगल में हो रही थी और उस दौरान श्याम सुंदर कलानी सुग्रीव के गेटअप में गए. वो रामानंद के पैरों में गिर गए. रामानंद को भी वो सुग्रीव के रोल में भा गए और उन्होंने तुरंत ही उन्हें सलेक्ट भी कर लिया. श्याम के काम की बात करें तो उन्हें 'हीर रांझा', 'छैला बाबू' और 'त्रिमूर्ति' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है.
दर्दनाक रही मौत
अपने काम से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले श्याम आज इस दुनिया में नहीं हैं. श्याम की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था. दरअसल, 10 दिन बाद उनके निधन की खबर के बारे में पता लगा था. श्याम की मौत बेहद दर्दनाक रही. उनके जाने के बाद अब उनके परिवार में सिर्फ पत्नी और बेटी ही बची हैं.
यह भी पढ़ें- Rashmika-Vijay के रिसेप्शन की गेस्ट लिस्ट से क्यों हटाने पड़े नाम? आएंगे सिर्फ VIP मेहमान
Where is Ramayan Sugreev: टीवी का पॉपुलर शो ‘रामायण’ आज भी बहुत लोगों का फेवरेट है. रामानंद सागर की ‘रामायण’ का क्रेज ऐसा था कि लोग नहा-धोकर सुबह से ही इस शो को देखने के लिए बैठ जाया करते थे. इस सीरियल में राम-लक्ष्मण और सीता ही नहीं बल्कि अन्य भी कई किरदारों को लोगों ने बहुत पसंद किया था. उसी में से एक थे सुग्रीव. शो में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले अभिनेता की हर किसी ने तारीफ की थी, लेकिन आज वो इस दुनिया में नहीं हैं.
श्याम सुंदर कलानी
रामानंद सागर की ‘रामायण’ में सुग्रीव का किरदार किसी और ने नहीं बल्कि एक्टर श्याम सुंदर कलानी ने निभाया था. हालांकि, उन्हें ये रोल आसानी से नहीं मिला था, लेकिन उन्होंने इसके लिए इतनी मेहनत की थी कि वो घर-घर में पॉपुलर हो गए थे. दरअसल, श्याम सुंदर कलानी एक्टर बनने से पहले एक पहलवान हुआ करते थे.
फिल्मों और सीरियल में किया काम
श्याम सुंदर कलानी तगड़ी कद-काठी वाले इंसान थे. उन्होंने ना सिर्फ रामायण बल्कि कई फिल्मों और सीरियल में काम किया था. हालांकि, रामायण में उन्होंने पहली बार एक्टिंग में हाथ आजमाया था. रामानंद सागर के बेटे प्रेम ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें शो ‘रामायण’ के लिए सुग्रीव का किरदार कैसे मिला था.
सुग्रीव के रोल की कास्टिंग
उन्होंने कहा था कि ‘रामायण’ में सुग्रीव के रोल की कास्टिंग में बहुत मुश्किल आ रही थी. वो किसी ऐसे एक्टर की तलाश में थे, जो हनुमान बने दारा सिंह की टक्कर का हो, लेकिन कोई भी नहीं मिल रहा था. इसके लिए उन्होंने कई अखाड़ों में खोज भी की, लेकिन कोई भी नहीं मिला.
श्याम की फिल्में
फिर एक रात में दो-तीन बजे ‘रामायण’ के एक सीक्वेंस की शूटिंग जंगल में हो रही थी और उस दौरान श्याम सुंदर कलानी सुग्रीव के गेटअप में गए. वो रामानंद के पैरों में गिर गए. रामानंद को भी वो सुग्रीव के रोल में भा गए और उन्होंने तुरंत ही उन्हें सलेक्ट भी कर लिया. श्याम के काम की बात करें तो उन्हें ‘हीर रांझा’, ‘छैला बाबू’ और ‘त्रिमूर्ति’ जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है.
दर्दनाक रही मौत
अपने काम से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले श्याम आज इस दुनिया में नहीं हैं. श्याम की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था. दरअसल, 10 दिन बाद उनके निधन की खबर के बारे में पता लगा था. श्याम की मौत बेहद दर्दनाक रही. उनके जाने के बाद अब उनके परिवार में सिर्फ पत्नी और बेटी ही बची हैं.
यह भी पढ़ें- Rashmika-Vijay के रिसेप्शन की गेस्ट लिस्ट से क्यों हटाने पड़े नाम? आएंगे सिर्फ VIP मेहमान