Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

टेलीविजन

‘थोड़ा दर्द में…’, Shoaib Ibrahim ने शेयर किया Dipika Kakar का हेल्थ अपडेट, जानें अब कैसी है एक्ट्रेस की हालत?

Shoaib Ibrahim Shares Health Update of Dipika Kakar: मशहूर टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस सीजन 12 की विनर दीपिका कक्कड़ को स्टमक सिस्ट हो गया है. अब उनके पति ने एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट शेयर किया है.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Feb 24, 2026 20:26
Dipika Kakar
Dipika Kakar. image credit- social media

Shoaib Ibrahim Shares Health Update of Dipika Kakar: मशहूर टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस सीजन 12 की विनर दीपिका कक्कड़ अपनी हेल्थ को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. दीपिका लगातार हेल्थ परेशानियों का सामना कर रही हैं. साल 2025 में दीपिका को लिवर में ‘टेनिस बॉल’ जितने बड़े ट्यूमर का पता चला था. इसके बाद एक्ट्रेस ने टेस्ट कराया, जिसके बाद उन्हें पता लगा कि उन्हें स्टेज-2 लिवर कैंसर हो गया है, लेकिन अब फिर से एक्ट्रेस की हेल्थ परेशानी बढ़ गई है.

दीपिका के पेट में 13 मिमी का सिस्ट

दरअसल, अब दीपिका को स्टमक सिस्ट हो गया है. एक्ट्रेस को पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल जाना पड़ा. एक्ट्रेस की तबीयत खराब होने के बाद परिवार वालों को फिर से कैंसर का डर सताने लगा, लेकिन टेस्ट में पता लगा कि दीपिका के पेट में गांठ हो गई है. सीटी स्कैन में दीपिका के पेट में 13 मिमी का सिस्ट आया है.

---विज्ञापन---

शोएब ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

अब दीपिका के पति शोएब ने एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट शेयर किया है. दीपिका के पति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि अल्लाह के करम से और आप सबकी दुआओं से दिप्पी की प्रक्रिया पूरी हो गई है. सब ठीक हो गया और वह भी ठीक है, बस थोड़े दर्द में है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है. आपकी सभी की प्रार्थनाओं के लिए एक बार फिर धन्यवाद.

क्या होता है स्टमक सिस्ट?

शोएब के इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस ने भी राहत की सांस ली है. दीपिका की हालत के बारे में सुनने के बाद फैंस टेंशन में आ गए थे, लेकिन अब सब ठीक है. कुछ लोगों के मन में ये भी सवाल होगा कि आखिर ये स्टमक सिस्ट क्या होता है? तो क्लीवलैंड क्लिनिक की रिपोर्ट के अनुसार, स्टमक सिस्ट आमतौर पर तरल पदार्थों से भरी गांठ नुमा थैलियां होती हैं, जो पेट की कैविटी के अंदर बनती हैं. ओवरी, पैंक्रियास या मेसेंटरी जैसे अंगों में ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- रश्मिका के ससुराल की हर जगह चर्चा, क्या करते हैं विजय देवराकोंडा के माता-पिता? सास-ससुर से लेकर देवर तक, जानें कौन-कौन?

First published on: Feb 24, 2026 08:26 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.