Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

टेलीविजन

खाने को नहीं थे पैसे, वैन में रोता था ये एक्टर, 44 साल के इस स्टार ने देखा था हीरो बनने का सपना, पर टीवी से मिली पहचान

Guess Actor: आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन वो सफल नहीं हुए. हालांकि, उन्हें टीवी से खूब पहचान मिली. आइए जानते हैं इनके बारे में...

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Feb 23, 2026 20:58
Aamir Ali
Aamir Ali. image credit- social media

Guess Actor: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के कई स्टार्स ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी लाइफ में उतार-चढ़ाव का सामना किया है. बहुत सारे लोग हीरो बनने का सपना लेकर मुंबई आते हैं, लेकिन कुछ ही लोग हैं, जो सफल होते हैं. आज हम आपको 44 साल के एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने हीरो बनने का सपना तो देखा लेकिन उन्हें पहचान टीवी से मिली. आइए जानते हैं इनके बारे में…

टीवी के जाने-माने एक्टर आमिर अली

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि टीवी के जाने-माने एक्टर आमिर अली हैं. जी हां, आमिर अली ने हाल ही में अपने स्ट्रगल के दिनों पर बात की है. शायद ही कुछ लोगों को पता है कि टीवी पर पॉपुलर होने से पहले आमिर अली फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं, लेकिन जब उन्हें सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने टीवी का रुख किया. आमिर को एफआईआर से घर-घर पहचान मिली थी.

---विज्ञापन---

क्या बोले आमिर?

आमिर अली ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए ‘बॉलीवुड बबल’ संग इस बारे में बात की. आमिर ने बताया कि जब फिल्मों में उनकी किस्मत नहीं चली तो उन्होंने टीवी का रुख किया था. हालांकि, उनके लिए ये बिल्कुल भी आसान नहीं था और वो इससे इमोशनली टूट गए थे. इस दौरान उन्होंने अपनी नौकरी भी छोड़ दी थी.

पहले टीवी शो के लिए सीरीयस नहीं थे आमिर

आमिर ने बताया कि कुछ फिल्में करने के बाद उन्हें लगा कि वो कामयाब हो गए हैं, लेकिन ऐसा नहीं था. एक्टर ने बताया कि उन्होंने जो सोचा वैसा कुछ भी नहीं था. आमिर ने कहा कि मैं जिन मेकर्स के साथ काम कर रहा था, वो अपने काम को लेकर बहुत सीरियस थे, लेकिन मैं मेरे पहले टीवी शो के लिए बिल्कुल भी सीरियस नहीं था.

---विज्ञापन---

मैंने फिल्मों में काम किया, लेकिन वो रिलीज नहीं हुई- आमिर

आमिर ने कहा कि ऐसा इसलिए था क्योंकि मैं टीवी में काम ही नहीं करना चाहता था. उन्होंने कहा कि टीवी में काम करना मेरे लिए एक्टर के रूप में सब खत्म होना था. मैंने फिल्मों में काम किया, लेकिन वो रिलीज ही नहीं हुई. वो टाइम ऐसा था कि मेरे पास खाने तक को पैसे नहीं थे. मुझे अपने घर की केयर करनी होती थी और इसलिए नौकरी छोड़ दी थी. उन्होंने आगे कहा कि मेरा टीवी में काम करने का बिल्कुल मन नहीं था और मैं हर दिन वैन में रोता था.

यह भी पढ़ें- उदयपुर में चल रही हैं शादी की तैयारियां, Vijay-Rashmika भी हुए बिजी, जल्द खत्म होगा फैंस का इंतजार

First published on: Feb 23, 2026 08:58 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.