अगर आपको सस्पेंस और थ्रिलर फिल्में देखने का शौक है और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप इसी जॉनर की फिल्म ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन फिल्म लेकर आए हैं। इस फिल्म की कहानी 2 घंटे 5 मिनट लंबी है लेकिन शुरुआत ही ऐसी है कि आप इसे आखिरी तक देखे बिना टीवी स्क्रीन से हट नहीं पाएंगे। फिल्म का क्लाइमैक्स इतना जबरदस्त है कि इसे आप जिंदगी में कभी नहीं भुला पाएंगे। आज हम आपको इस फिल्म की 5 वजह बताएंगे जो आपको फिल्म का क्लाइमैक्स भूलने नहीं देगा।
क्या है फिल्म की कहानी?
यहां हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, वह मलयालम सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है, जिसका नाम ‘किष्किंधा कांडम’ है। ये फिल्म पिछले साल 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म का बजट काफी कम है लेकिन रिलीज होने के बाद इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इसने अपनी रिलीज के 8वें दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ से अधिक की थी।
फिल्म की कहानी की बात करें तो ये कहानी अप्पू की है, जिसे भूलने की बीमारी है। उसकी बहू को शक होता है कि वह कुछ छुपा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह अपने कमरे में किसी को जाने नहीं देता है। इसके बाद कहानी ऐसा मोड़ लेती है, जिसके बारे में आपने कल्पना भी नहीं की होगी। फिल्म में आसिफ अली, अपर्णा बालमुरली और विजय राघवन मुख्य किरदार में हैं। आइए जानते हैं इस फिल्म को देखने के 5 कारण।
मास्टरफुल स्क्रिप्ट
‘किष्किंधा कांडम’ की कहानी काफी मास्टरफुल है, जिसमें सस्पेंस और थ्रिलर की मजबूत पकड़ देखने को मिल रही है। फिल्म का हर सीन जबरदस्त है। आपको किसी भी सीन में ऐसा नहीं लगेगा कि जबरदस्ती कहानी को खींचा जा रहा है। कहानी आपको आखिरी तक बांध कर रखेगी।
यह भी पढ़ें: Kesari Chapter 2 से पहले अक्षय कुमार ने की ये 6 बायोपिक, एक तो इसी साल हुई रिलीज
स्टारकास्ट की एक्टिंग
फिल्म ‘किष्किंधा कांडम’ में सस्पेंस और थ्रिलर तो भरपूर है लेकिन उसे पर्दे पर बेहतरीन तरीके से निभाया भी गया है। हर किरदार ने अपनी कहानी को बखूबी पर्दे पर दिखाया है जिससे आप रिलेट कर सकेंगे।
सिनेमैटोग्राफी और म्यूजिक
फिल्म कई बार सिनेमैटोग्राफी काफी खराब होने की वजह से दर्शकों को पसंद नहीं आती है लेकिन ‘किष्किंधा कांडम’ की सिनेमैटोग्राफी सहज और आकर्षक अनुभव देती है। इसके अलावा फिल्म का म्यूजिक भी आपको आकर्षित करेगा। हर सीन में संगीतकार मुजीब मजीद ने म्यूजिक के जरिए भावना को गहराई को व्यक्त किया है।
IMDb पर मिली जबरदस्त रेटिंग
‘किष्किंधा कांडम’ को सिनेमाघरों में दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। यही नहीं इसे IMDb पर 10 में से 8 की रेटिंग मिली है। फिल्म के ओटीटी राइट्स भी काफी महंगे बिके थे। इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
8 mins agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
10 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
11 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
14 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
16 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
18 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines