Sunjay Kapur Death: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर के निधन से हर कोई हैरान रह गया था। बिजनेसमैन संजय की मौत लंदन में पोलो खेलते समय हो गई थी। पहले खबरें आई थी कि संजय की मौत मधुमक्खी के डंक मारने के बाद हार्ट अटैक से हुई है। अब एक बार फिर से संजय की मौत की वजह सुर्खियों में आ गई है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार संजय की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। यूके मेडिकल अफसरों ने संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर को पत्र लिखकर मौत का असली कारण बताया है।
यह भी पढ़ें: 30 हजार करोड़ का प्रॉपटी विवाद: Karisma Kapoor का ये वीडियो वायरल क्यों? कियान-समायरा भी दिखे साथ
क्या है मौत की असली वजह?
मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार संजय कपूर की मौत किसी आपराधिक या साजिश के तहत नहीं हुई थी, बल्कि ये नेचुरल डेथ थी। ब्रिटेन के कोरोनर कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें लेफ्ट वेंट्रिकुलर हाइपरट्रॉफी (LVH) और इस्केमिक हृदय रोग था। LVH में दिल की बाईं ओर की मांसपेशी मोटी हो जाती है, जिससे खून पंप करना मुश्किल हो जाता है। ये दिक्कत आमतौर पर हाई ब्लड प्रेशर या दिल पर ज्यादा दबाव पड़ने की वजह से होती है।
यूके पुलिस ने जांच की बंद
संजय कपूर अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। वो बिजनेस जगत के जाने-माने बिजनेसमैन थे। वहीं करिश्मा कपूर के एक्स पति होने के नाते भी वो चर्चाओं में रहे हैं। बता दें संजय की मां रानी कपूर ने यूके पुलिस को पत्र लिखकर अपने बेटे की मौत की आपराधिक जांच करने का आग्रह भी किया था। वहीं अब मौत की असली वजह सामने आने के बाद यूके पुलिस ने संजय की मौत की जांच भी बंद कर दी है।
कब हुआ निधन?
बता दें संजय कपूर का निधन 12 जून को यूके में पोलो खेलते हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार कहा गया था कि उन्हें पोलो खेलते हुए हार्ट अटैक आ गया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। अपने पीछे वो 30,000 करोड़ की संपत्ति छोड़कर गए हैं। जिसे लेकर उनके परिवार में फिलहाल विवाद छिड़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें: Sunjay Kapur Death के बाद 30 हजार करोड़ की कंपनी पर किसका कंट्रोल? मां रानी तो शेयरधारक तक नहीं
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
3 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
6 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
7 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
8 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
9 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
10 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
12 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
13 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
15 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines