Sunil Pal Kidnapping Case Inside Story: मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के किडनैप करके उनसे 20 लाख की फिरौती मांगी गई थी। किसी तरह डील साढ़े 7 लाख रुपेय में फाइनल हुई। उन्होंने किडनैपरों को पैसे ट्रांसफर कराए, जिससे उन्होंने गहने खरीदे। इसके बाद उन्होंने सुनील पाल को वापस घर जाने के लिए पैसे देकर छोड़ दिया। सुनील पाल अपने घर पहुंचे और पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच की तो आरोपियों की एक वीडियो हाथ लगी।
सुनील पाल ने दोनों आरोपियों को पहचान लिया और फिर पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त की। पुलिस ने सुनील को दिल्ली से मेरठ ले जाने वाले टैक्सी ड्राइवर को दबोच लिया है। सुनील पाल ने बताया कि वे करीब 25 घंटे किडनैपरों की गिरफ्त में रहे और इन घंटों में उनकी सांस अटकी रही। भगवान ऐसे दिन किसी को न दिखाए, किस्मत थी कि आरोपियों ने उन्हें छोड़ दिया, नहीं तो उन्हें डर था कि किडनैपर पैसे लेने के बाद भी उनकी हत्या कर देंगे।
<
>
कॉमेडी शो के बहाने बुलाया था उत्तर प्रदेश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में उन्होंने केस दर्ज कराया है। सुनील पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें हरिद्वार में एक कॉमेडी शो का लालच देकर उत्तर प्रदेश बुलाया गया था। 2 दिसंबर की बात है, जब वे दिल्ली से मेरठ पहुंचे तो 5 युवकों ने उन्हें रिसीव किया। युवकों की हरकतें उन्हें संदिग्ध लग रही थीं। हरिद्वार जाने से पहले युवकों ने उन्हें मेरठ के एक होटल में ठहराया। सुनील पाल से युवकों ने कहा कि वे बेरोजगार हैं और उन्हें 20 लाख रुपये की जरूरत है और यह पैसे तुम दोगे। सुनील पाल ने इतने पैसे देने से मना किया तो युवकों ने उन्हें जबरन दूसरी गाड़ी में शिफ्ट कर दिया। उन्होंने सुनील पाल की आंखों पर पट्टी बांध दी और कहा कि चुपचाप सहयोग करो, नहीं तो जहर का इंजेक्शन लगा देंगे। करीब 25 घंटे तक उनकी आंखों पर पट्टी बंधी रही। उसने अपनी जान दांव पर लगी देख किसी तरह किडनैपरों से 7.5 लाख रुपये में डील तय की। किडनैपरों ने नौकरी मिले के बाद पैसे लौटाने का वादा किया।
यह भी पढ़ें:‘थप्पड़ मारे, कपड़े फाड़े, अश्लील हरकतें…’; कर्नल की पत्नी से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस को सुनाई आपबीती
करीब 25 घंटे किडनैपरों की गिरफ्त में रहे
सुनील पाल ने बताया कि किडनैपरों ने पैसों से गहने खरीदे। उन्होंने सुनील पाल को 20000 हजार रुपये दिए, ताकि वह मुंबई अपने घर जा सके। युवकों ने उन्हें मेरठ साउथ स्टेशन पर छोड़ा, जहां से वे गाजियाबाद गए। वहां से दिल्ली के कश्मीरी गेट पहुंचे और वहां से एयरपोर्ट गए। 4 दिसंबर को मुंबई की फ्लाइट लेकर अपने घर पहुंचे। 6 दिसंबर को सांताक्रूज थाने में किडनैपिंग का केस दर्ज कराया, लेकिन किडनैपरों की गिरफ्त में 25 घंटे बिताए और जान मुट्ठी में बंद रही। क्योंकि डर था कि किडनैपर पैसे लेकर मार देंगे। वे सारी रात गाड़ी में घुमाते रहे। मोबाइल तक उन्होंने ले लिया था। इतना भयानक दिन आज तक जिंदगी में नहीं देखा और भगवान ऐसा दिन किसी को न दिखाए। मेरठ पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला मीडिया में उछला तो मेरठ में 2 ज्वेलर्स आकाश गंगा और अक्षत सामने आए और मामले में अपनी संलिप्तता के डर से आरोपी युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। दोनों की दुकानों से CCTV फुटेज पुलिस ने कब्जे में ली।
यह भी पढ़ें:7 लोगों को ‘मौत’ देने वाले कुर्ला बस हादसे का असली सच, शिवसेना MLA ने बताया कहां हुई चूक?
आरोपियों का लिंक बिजनौर से मिला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेरठ के SSP विपिन टाडा ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों ने ज्वेलर्स की दुकान पर खरीदारी की थी और उन्होंने जो पैसा दिया था, वह ठगी के पैसे थे। पुलिस ने 10 टीमें बनाई हैं, जो आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस ने आरोपियों का लिंक ढूंढ निकाला है। सूत्र बता रहे हैं कि यह बिजनौर के निवासी हैं। मेरठ पुलिस ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया है और केस की रिपोर्ट मांगी है। मुंबई पुलिस के साथ मिलकर केस का निपटारा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:Video: लोगों को कैसे चीरती हुई निकली बेकाबू बस? मुंबई कुर्ला हादसे के बड़े अपडेट
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
5 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
7 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
8 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
10 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
10 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
11 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines