हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Stree 2: सरकटा कौन है? श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म में Akshay Kumar नहीं, ये है असली सरकटा

Who is Sarkata in Stree 2: हॉरर-कॉमेडी फिल्म “स्त्री 2” ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म को देखने को बाद काफी दर्शक सरकटा को लेकर कयास लगा रहे हैं कि सरकटा का किरदार अक्षय कुमार निभा रहे हैं. लेकिन असल में ऐसा नहीं है। आखिर फिल्म में कौन है सरकटा चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection.

Who is Sarkata in Stree 2: हाल ही में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म “स्त्री 2” ने दर्शकों के बीच खलबली मचा दी है। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही फैंस के मन में सवाल उठने लगे थे कि इस बार सरकटा का किरदार कौन निभा रहा है। फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से कुछ दर्शक मानते हैं कि ये रोल अक्षय कुमार ने किया है। आइए जानते हैं कि सच्चाई क्या है और फिल्म में सरकटा की असली पहचान क्या है।

फिल्म ‘स्त्री 2’ का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन

“स्त्री 2” में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिकाओं में हैं और ये फिल्म अब दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। फिल्म को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया और अच्छे वर्ड-ऑफ-माउथ के चलते बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म सफलता के झंडे गाड़ रही है। “स्त्री 2” ने महज दो दिन में लगभग 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म अपने पहले वीकेंड में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी।

‘स्त्री 2’ में अक्षय कुमार का केमियो?

फिल्म देखने वाले दर्शकों ने अक्षय कुमार के केमियो को लेकर काफी सरप्राइजिंग रिएक्शन दिया । पोस्ट-क्रेडिट सीन में भी ये साफ हो गया है कि अक्षय कुमार अगले पार्ट में अहम विलेन की भूमिका में होंगे। अक्षय का ये केमियो और सरकटा का किरदार फिल्म के प्रमुख आकर्षणों में से एक बन गए हैं। इंटरनेट पर कई थ्योरीज चल रही हैं, जिनमें ये अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकटा का किरदार अक्षय कुमार ने निभाया है।

विज्ञापन

अक्षय कुमार नहीं हैं सरकटा

सोशल मीडिया पर जहां एक तरफ ये अफवाहें चल रही हैं कि सरकटा का किरदार अक्षय कुमार ने निभाया है, वहीं सच्चाई ये है कि अक्षय कुमार ने “स्त्री 2” में ये किरदार नहीं निभाया है। सरकटा का रोल पूरी तरह से विजुअल इफेक्ट्स के दम पर बनाया गया है। ये कम्पयूटर द्वारा दिए गए विजुअल इफेक्ट्स पर आधारित है जैसा कि फिल्म में मुंजा का किरदार भी डिजिटल इफेक्ट्स के जरिए से प्रस्तुत किया गया है।

फिल्म में कौन है सरकटा?

सरकटा की कहानी उत्तराखंड के लैंसडाउन की एक प्राचीन लोककथा पर आधारित है जिसमें सिरहीन भूत की कथा पीढ़ी दर पीढ़ी सुनाई जाती रही है। ऐसा कहा जाता है कि ये भूत एक ब्रिटिश सैनिक वार्डल की आत्मा है, जिसे स्थानीय लोग एक संरक्षक आत्मा मानते हैं जो लैंसडाउन की रक्षा करती है।

विज्ञापन

इसके अलावा, “स्त्री 2” के क्लाइमैक्स में भास्कर शर्मा जो वरुण धवन फिल्म में बने हैं और अभिषेक बनर्जी द्वारा निभाया गया किरदार जाना एक नए खतरे की चर्चा करते हैं, जो नई दिल्ली में लोगों की गर्दन से खून चूसता है। इन रोमांचक घटनाओं के बीच सकरटा का रहस्य और अक्षय कुमार का केमियो फिल्म के दर्शकों के लिए एक बड़ा आकर्षण बने हुए हैं।

इस फिल्म ने दर्शकों को न केवल हंसी-खुशी का अनुभव दिया है बल्कि एक रोमांचक रहस्य भी प्रस्तुत किया है। “स्त्री 2” का ये नया संस्करण दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ उनके मन में उत्सुकता और रहस्य भी बनाए रखता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में नहीं दिखेंगी बॉलीवुड की ये 6 हसीनाएं, एक ने तो बता दिया फेक न्यूज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola