Bala Fourth Wedding With Kokila: मनोरंजन जगत से गुड न्यूज का तांता सा लगा हुआ है। कभी किसी के बेबी होने की खबर आ रही है तो कभी किसी की शादी की खबर आ रही है। अब हाल ही में एक ऐसी ही गुड न्यूज आई है। मलयालम और तमिल एक्टर बाला ने बुधवार, 23 अक्टूबर को कोकिला से शादी कर ली है। उन्होंने ये शादी एर्नाकुलम में कलूर पावकुलम मंदिर में की है जिसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कथित तौर पर बाला की ये चौथी शादी है। आइए आपको भी दिखा देते हैं दुल्हा दुल्हन की एक झलक।
मंदिर में रचाई चौथी शादी
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर बाला को लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने हाल ही में कोकिला नाम की महिला से शादी की है। ये बाला की चौथी शादी है जो उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ मंदिर में रचाई है। शादी की फोटो और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora के बर्थडे पर कहां हैं Arjun Kapoor? ब्रेकअप रूमर्स को फिर मिली हवा
कोकिला के बारे में बाला ने की बात
एक्टर बाला ने अपनी शादी के बाद मीडिया से बात की और अपनी नई नवेली पत्नी कोकिला के बारे में बताया। बाला ने कहा कि कोकिला उनकी रिश्तेदार है और वो चाहते थे कि उनकी मां इस खास मौके पर जश्न मनाने के लिए उनके साथ हों। बाला ने अपनी मां के बारे में भी बात की और बताया कि उसकी मां बीमार है और वो इस वजह से शादी में नहीं आ पाती।
बाला ने अपने फैंस से मांगी बेस्ट विशेज
एक्टर बाला की साउथ में फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। एक्टर ने कोकिला से शादी के बाद अपने फैंस से आशीर्वाद के देने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि वो अपने फैंस से आशीर्वाद देने के लिए अनुरोध करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी के बारे में कहा कि वो मलयालम बोलना नहीं जानती हैं। एक्ट्रेस ने पिछले एक साल से उनका साथ दिया है जब वो बहुत बीमार चल रहे थे। दरअसल एक्टर को लिवर की परेशानी थी जिस वजह से उनका लिवर ट्रांसप्लांट हुआ था। उस दौरान वो कोकिला ही थी जिसने बाला की सेहत का ख्याल रखा और उन्हें जल्द रिकवर होने में सहारा दिया।
यह भी पढ़ें: प्रभास संग नजर आएंगी श्रीदेवी की ‘तीसरी बेटी’, पाकिस्तान से है कनेक्शन
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
1 hr agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
2 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
4 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
6 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
7 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
15 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
18 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines