'कोई भी आपकी बराबरी...', Sonam Kapoor ने एनिवर्सरी पर शेयर की अनदेखी फोटोज, पति पर लुटाया प्यार

एक्ट्रेस सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा की जोड़ी हमेशा ही फैंस को बेहद पसंद आती है। हर कोई कपल की फोटोज और वीडियो पर प्यार लुटाता नजर आता है। इस बीच सोनम ने अपनी शादी की सालगिरह पर पोस्ट शेयर किया है।

Sonam Kapoor, Anand Ahuja

Sonam Kapoor, Anand Ahuja

विज्ञापन

बॉलीवुड की फैशन क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा की आज यानी 8 मई को शादी की सालगिरह है। सुबह से ही फैंस कपल को एनिवर्सरी की बधाइयां देने में लगे हुए हैं। इस बीच अब सोनम ने भी पति पर प्यार लुटाया है और कई अनदेखी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए सोनम ने एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या लिखा है?

आनंद आहूजा संग शेयर की फोटोज

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने पति आनंद आहूजा संग कई तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए सोनम ने इसके कैप्शन में लिखा है कि ये सच है कोई आपकी बराबरी नहीं कर सकता, मेरी लाइफ का प्यार, @anandahuja हैप्पी एनिवर्सरी और इसके संग रेड हर्ट इमोजी। वहीं, अगर एक्ट्रेस के पोस्ट पर यूजर्स भी प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

यूजर्स ने लुटाया प्यार

एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि हैप्पी एनिवर्सरी। दूसरे यूजर ने कहा कि शादी की सालगिरह की बहुत बधाई। तीसरे यूजर ने कहा कि आप दोनों की जोड़ी बनी रहे। एक और यूजर ने कहा कि हमेशा ऐसे ही खुश रहो। एक और ने कहा कि आप दोनों साथ में हमेशा अच्छे लगते हैं। एक और ने कहा कि आप दोनों को बहुत बधाई।

शादी के सात साल पूरे

वहीं, अगर इस पोस्ट की बात करें तो सोनम ने अपने पति के साथ अलग-अलग अंदाज में फोटोज शेयर की हैं। इतना ही नहीं बल्कि पोस्ट की आखिरी तस्वीरों में उनका बेटे भी साथ नजर आ रहा है। बता दें कि साल 2018 में सोनम और आनंद ने 8 मई को शादी की थी। आज दोनों की शादी को 7 साल पूरे हो चुके हैं। सोनम और आनंद की शादी मुंबई में बहुत धूमधाम से की गई थी। इस शादी में उनकी फैमिली और दोस्तों के अलावा कई स्टार्स भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ