सिकंदर से छावा तक 2025 में अब तक 'खेल', बॉक्स ऑफिस पर कौन पास-कौन फेल?

साल 2025 अब तक बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के लिए काफी मिला-जुला रहा है। जहां कुछ फिल्मों ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं तो वहीं कुछ फिल्में बिल्कुल फीकी साबित हुई हैं। चलिए आपको बताते हैं अब तक इस साल कौन-कौन सी फिल्में हिट रहीं और कौन-सी फिल्में फ्लॉप की श्रेणी में चली गईं।

2025 Blockbuster Movies

2025 Blockbuster Movies

विज्ञापन

बॉलीवुड में 2025 की पहली तिमाही बेहद दिलचस्प रही। इस साल की शुरुआत में जहां कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की, वहीं कुछ फिल्में दर्शकों को रिझाने में नाकाम रहीं। इस दौरान एक्शन, रोमांस और बायोपिक जैसे अलग-अलग जोनर की फिल्में सिनेमाघरों में आईं। आइए नजर डालते हैं जनवरी से मार्च के बीच रिलीज हुई फिल्मों के प्रदर्शन पर।

इन फिल्मों का प्रदर्शन रहा शानदार

छावा

विक्की कौशल स्टारर ये ऐतिहासिक ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुआ। छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर बनी इस फिल्म ने 587 करोड़ की शानदार कमाई की। अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना की अहम भूमिकाओं वाली इस फिल्म ने दर्शकों को काफी एंटरटेन किया।

विज्ञापन

स्काई फोर्स

अक्षय कुमार की ये फिल्म 1965 में हुए भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध पर बेस्ड थी। वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निम्रत कौर की मौजूदगी वाली ये फिल्म देशभक्ति के जज्बे को दर्शाती है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए इसने 131.44 करोड़ की कमाई की।

द डिप्लोमैट

जॉन अब्राहम की ये थ्रिलर फिल्म उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर गई। पाकिस्तान में फंसी एक भारतीय महिला की कहानी पर आधारित ये फिल्म 33.24 करोड़ कमाने में सफल रही।

विज्ञापन

इन फिल्मों ने नहीं किया कमाल

इमरजेंसी

कंगना रनौत द्वारा निर्देशित ये फिल्म इंदिरा गांधी के शासनकाल के आपातकाल पर आधारित थी। हालांकि विवादों और देरी के बाद रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर प्रभाव नहीं डाल सकी और 16.52 करोड़ की कमाई तक सीमित रह गई।

विज्ञापन

लवयापा

खुशी कपूर और जुनैद खान की डेब्यू फिल्म के प्रति दर्शकों में काफी उत्सुकता थी, लेकिन ये युवा रोमांटिक ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई और केवल 7.04 करोड़ ही कमा पाई।

आजाद

अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित ये ऐतिहासिक फिल्म भी दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई। अजय देवगन के कैमियो के बावजूद, रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भतीजे आमन देवगन की यह डेब्यू फिल्म केवल 6.32 करोड़ ही कमा सकी।

विज्ञापन

मिक्स्ड रिएक्शन पाने वाली फिल्में

देवा

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की ये एक्शन थ्रिलर 32.07 करोड़ की कमाई कर पाई। हालांकि, इसकी कहानी को लेकर मिश्रित रिएक्शन्स मिले।

बैडएस रवि कुमार

हिमेश रेशमिया की ये स्पूफ फिल्म अपने अनोखे अंदाज और मीम कल्चर की वजह से चर्चा में रही। ये फिल्म 9.66 करोड़ कमाने में सफल रही, जिससे ये लवयापा से बेहतर साबित हुई।

विज्ञापन

क्रेजी

सोहम शाह की ये मिस्ट्री-थ्रिलर दर्शकों को कुछ हद तक पसंद आई। एक पिता की कहानी जो अपनी लापता बेटी की खोज में लगा है, इसने 11.09 करोड़ की कमाई की।

विज्ञापन

सिकंदर को भी मिले मिले-जुले रिएक्शन्स

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर मार्च के आखिर में रिलीज हुई। ईद से ठीक पहले रिलीज हुई इस एक्शन थ्रिलर ने शुरुआती दिनों में 30 करोड़ की कमाई कर ली और वर्ल्डवाइड 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। हालांकि, इसकी कमजोर कहानी पर दर्शकों ने सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ