अक्टूबर में नेटफ्लिक्स पर लगेगा मनोरंजन का मेला, रिलीज होंगी ये 5 नई फिल्में

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर के महीने में 2 या 3 नहीं बल्कि 5 शानदार फिल्में रिलीज होने वाली है. आपको थिएटर्स से ज्यादा ओटीटी फिल्में देखना पसंद है, तो यह खबर आपके बड़े काम आने वाली है.

Netflix

अक्टूबर पर रिलीज होंगी ये 5 नई फिल्में . (PIC-Netflix)

आज के दौर में लोग घर से बाहर जाकर सिनेमाघरों में फिल्में देखने से ज्यादा ओटीटी पर मूवी और सीरीज दोनों ही देखना पसंद करते हैं. अगर आप भी ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखने का शौक रखते हैं, तो आज हम आपको 5 शानदार मूवी के बारे में बताएंगे, अक्टूबर के महीने में ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है. इस लिस्ट में एक्शन, सस्पेंस और रोमांस से भरी हुई मूवी का नाम आता है.

विज्ञापन

‘सुपर बूमी’ (Super BOOMi)

लिस्ट में पहला नाम ‘सुपर बूमी’ (Super BOOMi) का आता है, जिसमें आपको एक एक वर्चुअल गेमिंग दुनिया देखने को मिलने वाली है. इस मूवी को आपने एक बार देखना शुरू कर दिया, तो आप इसे पूरा किए बिना नहीं रह पाएंगे. यह फिल्म 5 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है.

विज्ञापन

‘आई एम सोलो’ (I Am Solo)

दूसरे स्थान पर ‘आई एम सोलो’ (I Am Solo) का नाम शामिल है, जो 7 अक्टूबर 2026 नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है. इस मूवी में आपको प्यार और पार्टनर  की कहानी देखने को मिलती है. इस मूवी में आपको डेटिंग, रिश्तों और आपसी टकराव देखने को मिलने वाला है. इस मूवी में आपको काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलने वाला है.

‘बिलो’ (Below)

तीसरे नंबर पर ‘बिलो’ (Below) मूवी का नाम काबिज है. यह मूवी में आपको काफी शानदार एक्शन के साथ साथ जबरदस्त थ्रिलर भी देखने को मिलने वाला है. इस मूवी की कहानी में समुद्र किनारे बसे एक छोटे से शहर को दिखाया गया है. इस मूवी कहानी आपको काफी पसंद आने वाली है.

विज्ञापन

‘टेक चार्ज ऑफ माय हार्ट’ (Take Charge of My Heart)

चौथे स्थान पर ‘टेक चार्ज ऑफ माय हार्ट’ (Take Charge of My Heart) का नाम आता है. इस मूवी की कहानी एक रईस परिवार के बेटे की दिखाई गई है, जिसके शरीर में आर्टिफिशियल हार्ट लगाया गया है. हालांकि, उसकी मुलाकात एक ऐसी लड़की से होती है, जिसके शरीर में बिजली जैसी शक्ति होती है. यह मूवी 9 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.

‘एनिमल्स (Animals)’

लिस्ट में आखिरी नाम ‘एनिमल्स (Animals)’ का नाम आता है. इस फिल्म की कहानी एक मेयर और उसकी पत्नी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जिसके बेटे का किडनैप हो जाता है. यह मूवी आपको शुरुआत से अंत तक पसंद आने वाली है. यह मूवी 9 अक्टूबर 2026 दस्तक देने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ