सनोज मिश्रा के अरेस्ट होने पर फूट-फूट कर रोईं मोनालिसा? शुरू होने से पहले ही करियर खत्म!

महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा का करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया है। ऐसा लग रहा है जैसे उन पर अब मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। आखिर क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

Monalisa

Monalisa

विज्ञापन

​महाकुंभ मेले से इंटरनेट पर सनसनी मचाने वाली मोनालिसा का अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने परिवार के बीच फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। ये वीडियो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसमें मोनालिसा घर की दहलीज पर खड़ी होकर आंसू बहा रही हैं, जबकि उनके परिवार के सदस्य उन्हें संभालते और दिलासा देते दिखाई दे रहे हैं। क्या मोनालिसा अपनी फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा के अरेस्ट होने पर इतना रो रही हैं या फिर मामला कुछ और ही है, चलिए आपको बताते हैं। 

मोनालिसा का इमोशनल वीडियो आया नजर

मोनालिसा की इस इमोशनल वीडियो ने उनके चाहने वालों को चिंतित कर दिया है और सोशल मीडिया पर लोग ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो वो इतनी दुखी हैं। हालांकि, मोनालिसा ने इस बारे में कोई साफ कारण नहीं बताया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि ये उनके फिल्मी करियर से जुड़ी हालिया घटनाओं का नतीजा हो सकता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mona lisa (@monalisakumbhmela)

डायरेक्टर के अरेस्ट होने पर रोईं मोनालिसा?

​गौरतलब है कि मोनालिसा को फिल्म में काम दिलाने का वादा करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा को हाल ही में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर एक युवती से काम दिलाने के बहाने शारीरिक शोषण करने, तीन बार जबरन गर्भपात कराने और धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता का कहना है कि सनोज ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने शिकायत की तो वो उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। ​

जमानत के लिए दायर की याचिका 

वहीं दूसरी तरफ सनोज मिश्रा ने जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अब देखना ये होगा कि मोनालिसा को ब्रेक देने वाले डायरेक्टर खुद को कैसे इस मुश्किल से बाहर निकाल पाते हैं।

विज्ञापन

मोनालिसा का वीडियो हुआ वायरल 

मोनालिसा के इस इमोशनल वीडियो और सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बीच के संबंधों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, मोनालिसा ने अभी तक इस विषय पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। उनके प्रशंसक और शुभचिंतक उनकी भलाई की कामना कर रहे हैं और आशा कर रहे हैं कि वो जल्द ही इस कठिन समय से उबरेंगी।​

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ