Elvis Presley: वैसे तो हर इंसान अपनी मेहनत के दम पर कुछ ना कुछ कर ही लेता है, लेकिन कुछ सुपरस्टार ऐसे भी होते हैं, जो ना सिर्फ अपने जीते जी बल्कि इस दुनिया से जाने के बाद भी दुनियाभर में मशहूर रहते हैं। आज हम आपको एक ऐसे स्टार के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन विश्व में उनका नाम आज भी बेहद पॉपुलर है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं ये दिग्गज?
दुनिया से जाने के बाद भी मशहूर हैं ये सुपरस्टार?
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि रॉक एंड रोल के राजा कहे जाने वाले मशहूर अमेरिकी सिंगर और एक्टर एल्विस प्रेस्ली (Elvis Presley) थे। साल 1935 में अमेरिका के मिसिसिपी में एल्विस प्रेस्ली का जन्म हुआ था। उन्होंने 50 के दशक की शुरुआत में अपनी पहली रिकॉर्डिंग की और फिर सिंगिग में अपने करियर की शुरुआत की। साल 1956 आते-आते एल्विस एक ब्रेकआउट स्टार बन गए थे।
Elvis Presley
बॉलीवुड ने किया कॉपी- रिपोर्ट्स
उस वक्त एल्विस स्टेज पर गाने नहीं बल्कि अपनी मौजूदगी के लिए जाने जाते थे। हालांकि इसकी भी एक वजह भी और वो ये कि एल्विस जब भी स्टेज पर आते थे, तो एक अलग ही एनर्जी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती थी। एल्विस ने फिल्मों में भी अपने इस रूप को आजमाया और वो एक सुपरस्टार बनकर दुनिया की नजरों के सामने आए। एल्विस दुनिया को वो मशहूर सितारा बन चुके थे कि बॉलीवुड तो उनको कॉपी तक करने लगा था।
एल्विस के तौर-तरीकों को अपनाया
दरअसल, कहा जाता है कि शम्मी कपूर ने बॉलीवुड के ‘रिबेल हीरो’ के रूप में एल्विस के तौर-तरीकों को अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लिया। हालांकि इसके सालों बाद एक और सुपरस्टार ने एल्विस के तौर-तरीकों को कॉपी किया। जी हां, बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने भी ये माना है कि फिल्मों में एल्विस की शैली को यूज किया गया है। इतना ही नहीं बल्कि मिथुन चक्रवर्ती ने 1982 एल्विस की कुछ चीजों को अपनाया था।
Elvis Presley
शराब की लत ने ठप्प किया काम
हालांकि जैसे ही 1970 का दशक आया तो एल्विस की शराब पीने की आदत उन पर हावी हो गई और उनका वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगा। 70 के दशक तक उनकी तबीयत ज्यादा खराब रहने लगी और इस वजह से उनका काम ठप्प होने लगा। अगस्त 1977 में एल्विस को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी जान चली गई। बता दें कि ‘किंग’ उस वक्त सिर्फ 42 साल के थे, लेकिन मौत के बाद भी उनकी पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई।
मरने के बाद भी करते हैं करोड़ों की कमाई
जी हां, एल्विस की पॉपुलैरिटी उनकी कमाई को रोक नहीं पाई। दरअसल, फोर्ब्स के अनुसार, एल्विस साल दर साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मृत हस्तियों में से एक बने हुए हैं। साल 2022 में, फोर्ब्स ने अनुमान लगाया था कि एल्विस ने अपनी मृत्यु के पूरे 45 साल बाद लगभग 110 मिलियन डॉलर (900 करोड़ रुपये) कमाए। मृत सेलेब्रिटीज में से केवल माइकल जैक्सन ही नियमित रूप से उनसे अधिक कमाई करते हैं।
यह भी पढ़ें- Kashish Kapoor कौन? जो Bigg Boss 18 को बता रहीं बड़ा ऑफर, बोलीं- इसे कौन रिजेक्ट….
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
1 hr agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
5 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
7 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
7 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
8 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
9 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
10 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
11 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines