Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

शाहरुख खान के परिवार की ढाल रवि सिंह कौन? सबसे महंगे बॉडीगार्ड्स में शामिल

शाहरुख खान के भरोसेमंद बॉडीगार्ड रवि सिंह आर्यन खान मामले में सुर्खियों में आए। वह शाहरुख और उनके परिवार की सुरक्षा में हमेशा तैनात रहते हैं। रवि सिंह इंडस्ट्री के सबसे महंगे बॉडीगार्ड्स में गिने जाते हैं।

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: Apr 15, 2025 13:53

जब से शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम मुंबई क्रूज ड्रग केस में सामने आया, तब से शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि सिंह भी लोगों की नजरों में आ गए। जमानत की सुनवाइयों के दौरान वह शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी के साथ हर बार मौजूद रहे। इससे पहले भी रवि सिंह को कई बार शाहरुख के साथ देखा गया है। चलिए जानते हैं कि रवि सिंह कौन हैं और उनकी भूमिका क्या है।

शाहरुख खान की सुरक्षा का जिम्मा संभालते हैं रवि सिंह

बॉलीवुड के बड़े सितारों को हमेशा निजी सुरक्षा की जरूरत होती है, और रवि सिंह शाहरुख खान के खास बॉडीगार्ड हैं। वह इस बात का ध्यान रखते हैं कि सुपरस्टार को किसी भी पब्लिक प्लेस पर कोई परेशानी न हो। फिल्म के प्रमोशन हो, बर्थडे पार्टी हो या कोई इवेंट,रवि सिंह हमेशा शाहरुख और उनके परिवार के साथ सुरक्षा करते नजर आते हैं।

---विज्ञापन---

रवि सिंह की सालाना कमाई करोड़ों में

इतनी बड़ी हस्ती की सुरक्षा संभालना आसान काम नहीं है, और इसके बदले रवि सिंह को अच्छा-खासा पैसा मिलता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रवि सिंह को हर साल करीब 2.7 करोड़ रुपये सैलरी दी जाती है। वह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे बॉडीगार्ड्स में से एक में आते हैं।

विवादों से भी जुड़ा है रवि सिंह का नाम

2014 में रवि सिंह को एक विवाद का सामना करना पड़ा था, जब उन्हें बांद्रा कुर्ला पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया था। बताया गया कि एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान भीड़ को कंट्रोल करते हुए उन्होंने एक अभिनेत्री को स्टेज के पीछे जाने से रोक दिया था। उस समय वह शाहरुख के साथ लगभग छह साल से काम कर रहे थे। हालांकि पुलिस द्वारा चेतावनी दिए जाने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

---विज्ञापन---

आर्यन खान की रिहाई में निभाई अहम भूमिका

रवि सिंह सिर्फ शाहरुख की ही नहीं, बल्कि उनके बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखते हैं। जब आर्यन खान को आर्थर रोड जेल से रिहा किया गया, तब रवि सिंह ही उन्हें लेने जेल पहुंचे। उन्होंने आर्यन को सुरक्षित गाड़ी तक पहुंचाया और फिर मन्नत के लिए रवाना हो गए।

 

ये भी पढ़ें- Krystle D’Souza ने जब ‘बिस्कुट’ खाकर किया गुजारा, पेट भरने के लिए कौन बना था मसीहा?

First published on: Apr 15, 2025 01:53 PM

संबंधित खबरें