---विज्ञापन---

रिलीज से पहले विवादों में फंसी रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’, सिख समुदाय ने भेजा नोटिस

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है. लेकिन रिलीज से चार दिन पहले फिल्म 'धुरंधर 2' विवादों में फंसती हुई नजर आ रही है. आइए जानते हैं कि क्या है फिल्म को लेकर विवाद.

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म ने रिलीज से पहले दुनिया भर में काफी नाम कमा लिया है. फिल्म के पहला पार्ट ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे. फिल्म ‘धुरंधर’ में दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था, वही फिल्म ने सिर्फ भारत में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. फिल्म की सफलता के बाद आदित्य धर ने फिल्म का दूसरा पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ लेकर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Oscars 2026: ऑस्कर्स में दिखेगा प्रियंका चोपड़ा का जलवा, जानें भारत में कब और कहां देखें लाइव

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’

आपको बता दें कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. इतना ही फिल्म की एडवांस बुकिंग भी की जा रही है. बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज होने में महज चार दिनों का समय बचा है. रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को थिएटर में रिलीज की जाएगी. लेकिन इसी बीच आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर नोटिस भेज दिया गया है. आपको बता दे की यह नोटिस सिख समुदाय की तरफ से भेजा गया है, जिसमें फिल्म के कुछ सीन को लेकर विरोध जताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले ही छाई रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar 2’, एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ को किसने भेजा लीगल नोटीस

दरअसल, विकी थॉमस सिंह ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) और मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग को लीगल नोटीस भेजा है. बता दें कि यह नोटीस ‘धुरंधर 2’ के एक्टर रणवीर सिंह और फिल्म के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर के खिलाफ जारी किया गया है. इस नोटीस में सिख समुदाय की छवि को खराब करने का आरोप लगा है. विक्की थॉमस की नोटिस की माने तो सिख समुदाय में तंबाकू और स्मोक करना सख्त मना है. इतना ही नहीं उनकी धार्मिक भावनाओं के खिलाफ भी माना जाता है. ऐसे में फिल्म ‘धुरंधर 2’ में इस तरह के सीन पूरे सिख समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले है. दरअसल, शिकायतकर्ता ने फिल्म में सिख किरदार द्वारा किए गए धूम्रपान वाले सीन को हटाने की मांग की है. इतना ही नहीं पोस्टर और ट्रेलर से भी सीन को हटाने को कहा है और साथ में मेकर्स से इस गलती के लिए सिख समुदाय से माफी मांगने को भी कहा है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 15, 2026 09:25 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola