
क्या ठीक हैं जाकिर खान? वीडियो देखने के बाद टेंशन में आए फैंस, इंटरनेट पर सवालों की बाढ़
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar
Zakir Khan: कॉमेडियन जाकिर खान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक जाकिर की चर्चा हो रही है. साथ ही फैंस भी टेंशन में हैं. इंटरनेट पर जाकिर का वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स सवाल भी कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर हर कई जाकिर की सेहत को लेकर चर्चा करता नजर आ रहा है.
दरअसल, कुछ दिन पहले जाकिर ने कॉमेडी से स्वास्थ्य कारणों से ब्रेक लेने का ऐलान किया था. हालांकि, उन्होंने फैंस को बताया था कि वो ठीक हैं. अब अस्पताल से ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस की टेंशन बढ़ गई है. हालांकि, इंटरनेट पर जिस अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है वो वैरिफाइड नहीं है, इसलिए हम वीडियो की पुष्टि नहीं कर सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: