कौन हैं श्वेता पुंडीर? जिनसे यश दयाल ने चुपके से की शादी, इंटरनेट पर हो रही हसीना की चर्चा

Who is Yash Dayal Wife: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी यश दयाल ने शादी कर ली है. इंटरनेट पर यश की शादी की चर्चा हो रही है. सभी जानना चाहते हैं कि आखिर यश ने किससे शादी की है?

Who is Yash Dayal wife

Who is Yash Dayal wife. IMAGE CREDIT- Social Media

विज्ञापन

Who is Yash Dayal Wife: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी यश दयाल को लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने सीक्रेटली शादी कर ली है. सोशल मीडिया पर यश की शादी की जोरों से चर्चा हो रही है. इसी के साथ लोगों के मन में ये भी सवाल है कि आखिर यश की वाइफ कौन हैं और उन्होंने किससे शादी की है, तो आइए जानते हैं यश की वाइफ के बारे में…

कौन हैं यश की वाइफ?

मीडिया में सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो यश ने जिससे शादी की है, उनका नाम श्वेता पुंडीर है. श्वेता पुंडीर की बात करें तो श्वेता पुंडीर एक कंटेंट क्रिएटर हैं. श्वेता पुंडीर का ताल्लुक उत्तराखंड से है और इन दिनों वो दिल्ली में रहती हैं. इसके अलावा श्वेता पुंडीर के सोशल मीडिया हैंडल के मुताबिक उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक किया है.

विज्ञापन

श्वेता पुंडीर ने शेयर किया पोस्ट

बता दें कि श्वेता पुंडीर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में श्वेता पुंडीर की मांग में सिंदूर नजर आ रहा है और उन्होंने हाथों में चूड़ा भी पहना है, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही हैं. श्वेता पुंडीर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और उनके अकाउंट से ही ये पता चलता है कि वो एक प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएटर हैं.

कंटेंट क्रिएटर, आर्टिस्ट और व्लॉगर

श्वेता पुंडीर के इंस्टाग्राम की बात करें तो इंस्टाग्राम पर श्वेता पुंडीर को 6 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया पर वो अपने आपको कंटेंट क्रिएटर, आर्टिस्ट और व्लॉगर बताती हैं. बता दें कि यश और श्वेता की शादी की अफवाहें तब और तेज हो गईं जब यश ने उनकी एक पोस्ट पर दिल वाला इमोजी रिएक्ट किया है.

यश और श्वेता की शादी की चर्चा

भले ही सोशल मीडिया पर यश और श्वेता की शादी की चर्चा हो रही है, लेकिन दोनों में से किसी ने भी इसे कंफर्म नहीं किया है. सोशल मीडिया पोस्ट के हिसाब से ही ये कयास लगाए जा रहे हैं. अब देखने वाली बात होगी कि क्या दोनों इस पर कोई रिएक्शन देते हैं या नहीं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ