Bloody Daddy First Look Poster: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) अपनी आने वाली फिल्म ब्लडी डैडी (Bloody Daddy) को लेकर खूब सुर्खियों में हैं।
फैंस के लिए अब शाहिद कपूर की नई फिल्म ब्लडी डैडी (Bloody Daddy) का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में शाहिद एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। जैसे ही लोगों ने फिल्म के पोस्टर में शाहिद के लुक को देखा, तो सभी एक्टर की तारीफ करने लगे।
और पढ़िए – Raveena Tandon: जब तलाकशुदा अनिल पर आया रवीना टंडन का दिल, तो अक्षय से सगाई तोड़कर बन गई थीं बिजनेसमैन की दुल्हनियां
शाहिद कपूर ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर
बता दें कि शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर ‘ब्लडी डैडी’ के पोस्टर को शेयर किया है, जिसमें उनका इंटेंस अवतार नजर आ रहा है। साथ ही शाहिद की नाक पर चोट का निशान भी नजर आ रहा है और एक्टर की आंखें गुस्से से लाल और उनकी शर्ट के कॉलर पर खून लगा हुआ नजर आ रहा है।
वहीं, ‘ब्लडी डैडी’ के पोस्टर को शेयर को शेयर करते हुए शाहिद ने लिखा है कि- ‘टीजर बहुत जल्द लॉन्च किया जाएगा।’ इस फिल्म के पोस्टर को देखकर फैंस अब फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हो गए हैं।
Nuit Blanche का ऑफिशियल अडॉप्शन है ‘ब्लडी डैडी’
बता दें कि शाहिद कपूर की नई फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रॉनित रॉय, संजय कपूर, डायना पेंटी और विवान भतेना जैसे सितारे अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।
और पढ़िए – Salman khan: सलमान खान ने जिम से शेयर की नई फोटो, अब्दु रोजिक ने कहा- ‘मजा आ गया भाई’
साथ ही रॉनित रॉय ने भी ब्लडी डैडी के पोस्टर को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा कि- ‘जब मैं इसकी शूटिंग कर रहा था तो मैं एक्साइटेड था। अब इसे देखने के लिए और भी अधिक एक्साइटेड हूं।’ बताते चलें कि ‘ब्लडी डैडी’ साल 2011 में रिलीज हुई फ्रेंच फिल्म Nuit Blanche का ऑफिशियल अडॉप्शन है।
फैंस को पसंद आई थी फर्जी में शाहिद की एक्टिंग
बता दें कि शाहिद कपूर ‘ब्लडी डैडी’ से पहले वेब सीरीज फर्जी (Farzi) में नजर आ चुके हैं। वेब सीरीज फर्जी (Farzi) में शाहिद की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Prime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
19 mins agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
1 hr agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
2 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
4 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
5 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
7 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
8 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
9 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines