Veer-Zaara Collection: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को स्क्रीन पर देखते ही फैंस क्रेजी हो जाते हैं। जब भी उनका रोमांटिक अंदाज देखने को मिलता है तो स्क्रीन पर जादू छा जाता है। आज भी अगर आप उनकी सालों पुरानी फिल्में उठा कर देख लें, तो भी आपको वही मैजिक फील होगा जो उस समय में हुआ करता था। शायद यही कारण है कि जब उनकी और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की फिल्म ‘वीर-जारा’ को सिनेमाघरों में 20 साल बाद री-रिलीज किया गया तो उसने कमाई का एक नया रिकॉर्ड सेट कर दिया।
‘वीर-जारा’ ने जमाई धाक
यश चोपड़ा की साल 2004 में आई इस रोमांटिक फिल्म को एक बार फिर दर्शकों का वही प्यार मिला है जो उस समय मिला था। यानी एक बार फिर ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। बता दें, पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘वीर-जारा’ ने अब 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। इस फिल्म ने एक हफ्ते में कमाई के मामले में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। तरण आदर्श ने एक ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ये कहा कि फिल्म दूसरे हफ्ते में एंट्री ले चुकी है और सिनेमा डे होने का भी इसे फायदा होगा।
पहले हफ्ते में किस दिन की कितनी कमाई:
- शुक्रवार- 20 लाख
- शनिवार- 32 लाख
- रविवार- 38 लाख
- सोमवार- 20 लाख
- मंगलवार- 18 लाख
- बुधवार- 15 लाख
- गुरुवार- 14 लाख
यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor की जब नॉन वेज छोड़ते हुए पूरी हुई मन्नत, क्या मांगी थी दुआ?
कुल कलेक्शन 100 करोड़ से पार
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 1.57 करोड़ हुई है। जबकि विदेशों में फिल्म की री-रिलीज के बाद 0.23 करोड़ की कमाई हुई है। इसे मिलकर फिल्म की कमाई 1.80 करोड़ हो गई है। इसके अलावा इस साल फरवरी में जब ये फिल्म दोबारा आई थी तो इसने 0.30 करोड़ हासिल किए थे। शुरुआती रिलीज के दौरान शाहरुख और प्रीति की फिल्म ने डोमेस्टिक और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 61 करोड़ और 37 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। इन सबको मिलाकर करीब 98 करोड़ का आंकड़ा पार हो गया है। बाकी फिल्म ने अपनी पहली रिलीज से अब तक 2.50 करोड़ का कलेक्क्शन और किया था। वो अमाउंट भी जोड़ दी जाए तो फिल्म 102.60 करोड़ की कमाई करने में कामयाब हो गई है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
2 mins agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
10 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
11 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
14 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
16 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
18 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines