हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/Seyon Teaser: Kamal Haasan की फिल्म Seyon का टीजर हुआ रिलीज, नए अवतार में नजर आए साउथ सुपरस्टार शिवकार्तिकेयन
एंटरटेनमेंट
Seyon Teaser: Kamal Haasan की फिल्म Seyon का टीजर हुआ रिलीज, नए अवतार में नजर आए साउथ सुपरस्टार शिवकार्तिकेयन
Seyon Teaser Details: कमल हसन की फिल्म Seyon का टीजर रिलीज हो गया है. इसमें साउथ एक्टर शिवकार्तिकेयन अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. कमल हसन के साथ शिवकार्तिकेयन की यह दूसरी फिल्म है.
Seyon Movie Release Date: दक्षिण सिनेमा प्रेमियों के लिए बढ़िया खबर सामने आई है. साउथ सुपरस्टार शिवकार्तिकेयन की नई फिल्म Seyon का टीजर आज रिलीज हो गया है. यह टीजर उनके 40वें बर्थडे पर लॉन्च किया गया. फिल्म के प्रोड्यूसर खुद सुपरस्टार कमल हसन हैं. यह कमल हसन के साथ शिवकार्तिकेयन की यह दूसरी फिल्म है. इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन बड़े अनोखे किरदार के साथ स्क्रीन पर दिखने वाले हैं. आइए जानते हैं.
टीजर में शिवकार्तिकेयन एक ग्रामीण और रफ एंड टफ लुक में दिखते हैं. वे मोरों से घिरे हुए हैं और एक दरांती (sickle) हाथ में लिए हैं. यह लुक बहुत पावरफुल और मिस्टिकल लग रहा है. टीजर में एक पुलिस इंस्पेक्टर उनके बारे में बात करता है और उन्हें "लॉर्ड विरुमांडी" कहता है. टीजर में शिवकार्तिकेयन भगवान विरुमंदी के रूप में नजर आने वाले हैं. बता दें कि यह कमल हासन की पुरानी फिल्म 'Virumandi' का रेफरेंस है.
https://youtu.be/6aYL1T4J9es?si=RD1EY1NqRe1PEkra
टीजर में शिवकार्तिकेयन का किरदार एक आध्यात्मिक और एक्शन से भरपूर आदमी दिखता है. वह किसी को चुनौती देने वाले को आसानी से हरा देता है. एक बुजुर्ग महिला कहती है, "OG is back". यह सब देखकर लगता है कि फिल्म में ग्रामीण बैकग्राउंड, एक्शन और कुछ डिवाइन तत्व होंगे.
फिल्म से जुड़ी कुछ खास जानकारियां
कमल हसन फिल्म Seyon के निर्माता हैं. लेकिन इसके निर्देशक सिवकुमार मुरुगेसन हैं. वहीं फिल्म में संगीत संतोष नारायनन ने दिया है. यह शिवकार्तिकेयन की 26वीं फिल्म होगी, जिसमें रहस्यमई लुक और ग्रामीण इलाके जैसा सेट लोगों का काफी रोचक लग रहा है. टीजर देखकर फेस्टिवल, एक्शन और कहानी का संदेश के दम होने का अनुमान लगाया जा रहा है. वहीं भगवान विरुमंदी के रूप में नजर आने वाले शिवकार्तिकेयन को देखने के लिए उनके फैंस काफी इंतजार में हैं.
टीजर में फिल्म की रिलीज डेट नहीं बताई गई है. बस इतनी सूचना दी गई है कि यह फिल्म अक्टूबर 2026 में थिएटर्स में रिलीज होगी. टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस खुशी से झूम उठे. टीजर हर जगह ट्रेंड कर रहा है. शिवकार्तिकेयन का यह नया अवतार सबको पसंद आया. लोग कह रहे हैं कि यह फिल्म 'Amaran' से भी बड़ी हो सकती है. कमल हासन ने भी टीजर शेयर करके बधाई दी. यह प्रोजेक्ट साउथ सिनेमा के लिए बड़ा है.
Seyon Movie Release Date: दक्षिण सिनेमा प्रेमियों के लिए बढ़िया खबर सामने आई है. साउथ सुपरस्टार शिवकार्तिकेयन की नई फिल्म Seyon का टीजर आज रिलीज हो गया है. यह टीजर उनके 40वें बर्थडे पर लॉन्च किया गया. फिल्म के प्रोड्यूसर खुद सुपरस्टार कमल हसन हैं. यह कमल हसन के साथ शिवकार्तिकेयन की यह दूसरी फिल्म है. इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन बड़े अनोखे किरदार के साथ स्क्रीन पर दिखने वाले हैं. आइए जानते हैं.
टीजर में शिवकार्तिकेयन एक ग्रामीण और रफ एंड टफ लुक में दिखते हैं. वे मोरों से घिरे हुए हैं और एक दरांती (sickle) हाथ में लिए हैं. यह लुक बहुत पावरफुल और मिस्टिकल लग रहा है. टीजर में एक पुलिस इंस्पेक्टर उनके बारे में बात करता है और उन्हें “लॉर्ड विरुमांडी” कहता है. टीजर में शिवकार्तिकेयन भगवान विरुमंदी के रूप में नजर आने वाले हैं. बता दें कि यह कमल हासन की पुरानी फिल्म ‘Virumandi’ का रेफरेंस है.
टीजर में शिवकार्तिकेयन का किरदार एक आध्यात्मिक और एक्शन से भरपूर आदमी दिखता है. वह किसी को चुनौती देने वाले को आसानी से हरा देता है. एक बुजुर्ग महिला कहती है, “OG is back”. यह सब देखकर लगता है कि फिल्म में ग्रामीण बैकग्राउंड, एक्शन और कुछ डिवाइन तत्व होंगे.
---विज्ञापन---
फिल्म से जुड़ी कुछ खास जानकारियां
कमल हसन फिल्म Seyon के निर्माता हैं. लेकिन इसके निर्देशक सिवकुमार मुरुगेसन हैं. वहीं फिल्म में संगीत संतोष नारायनन ने दिया है. यह शिवकार्तिकेयन की 26वीं फिल्म होगी, जिसमें रहस्यमई लुक और ग्रामीण इलाके जैसा सेट लोगों का काफी रोचक लग रहा है. टीजर देखकर फेस्टिवल, एक्शन और कहानी का संदेश के दम होने का अनुमान लगाया जा रहा है. वहीं भगवान विरुमंदी के रूप में नजर आने वाले शिवकार्तिकेयन को देखने के लिए उनके फैंस काफी इंतजार में हैं.
टीजर में फिल्म की रिलीज डेट नहीं बताई गई है. बस इतनी सूचना दी गई है कि यह फिल्म अक्टूबर 2026 में थिएटर्स में रिलीज होगी. टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस खुशी से झूम उठे. टीजर हर जगह ट्रेंड कर रहा है. शिवकार्तिकेयन का यह नया अवतार सबको पसंद आया. लोग कह रहे हैं कि यह फिल्म ‘Amaran’ से भी बड़ी हो सकती है. कमल हासन ने भी टीजर शेयर करके बधाई दी. यह प्रोजेक्ट साउथ सिनेमा के लिए बड़ा है.