---विज्ञापन---

‘मुझे नहीं जाना…’, राखी सावंत ने ‘बिग बॉस’ में पार की हदें, बाउंसर्स ने घसीटकर शो से निकाला

राखी सावंत इन दिनों 'बिग बॉस मराठी 6' में नजर आ रही हैं, जिसे रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं. शो में राखी को टीआरपी बढ़ाने के लिए लाया गया था और व्यूअरशिप बढ़ी भी लेकिन उन्होंने शो में हदें पार कर दी, जिसके बाद उन्हें घर से घसीटकर निकाला गया. देखिए प्रोमो.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों ‘बिग बॉस मराठी’ के सीजन 6 को लेकर चर्चा में हैं, जिसे रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं. शो में राखी की धमाकेदार एंट्री हुई थी. उन्हें इसमें टीआरपी को बढ़ाने के लिए लाया गया था और इसका असर भी शो पर पड़ा लेकिन, इसका नया प्रोमो आया है, जिसके आने के बाद बवाल ही खड़ा हो गया. इसका फायदा उनके शो को मिला. बीबी मराठी 6 से एक्ट्रेस को धक्के मारकर बाहर निकाला गया.

दरअसल, ‘बिग बॉस मराठी’ का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि बिग बॉस राखी सावंत पर गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में क्लिप में देख सकते हैं कि घरवाले एक साथ बैठे हैं और बिग बॉस उनकी क्लास लगाते दिख रहे हैं. इसी बीच राखी सावंत को अलग से बैठाया जाता है. वीडियो में उन पर शो में हदें पार करने का आरोप लगाया जाता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सलमान खान भागकर पहुंचे लीलावती अस्पताल, पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत

राखी सावंत ने पार की सारी हदें

वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे राखी ने पूरा घर गंदा कर रखा है. बेड पर कचरा फेंकती हैं. इतना ड्रामा बिग बॉस से भी नहीं देखा गया और उन्होंने सख्ती बरती, जिसके बाद उन्होंने राखी पर एक्शन लेने का प्लान बनाया. वीडियो में बिग बॉस एक्ट्रेस को डांटते हुए कंफेशन रूम में बुलाते हैं. वह बिग बॉस से माफी भी मांगती हैं लेकिन वो जरा भी नहीं पिघलते हैं और बाउंसर्स से उन्हें बाहर करने के लिए कहते हैं.

---विज्ञापन---

राखी से क्या बोले ‘बिग बॉस’?

राखी सावंत से बिग बॉस कहते हैं कि उन्होंने घर का हाल क्या कर दिया है? उन्होंने एक्ट्रेस पर घर को बर्बाद करने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ एक्शन लेने की बात कही. बीबी ने कहा कि होस्ट ने भी उनके खिलाफ एक्शन लेने के लिए कहा है. इसके बाद बिग बॉस की टीम आकर राखी को शो से बाहर निकालती है. एक्ट्रेस इस बीच पूछती हैं कि उन्होंने क्या किया है? उन्होंने शो से ना जाने की बात कहती हैं. मेकर्स से अपील करते हुए कहती हैं कि उन्हें बाहर ना निकालें लेकिन टीम के लोग आकर उन्हें जबरन पकड़कर बाहर निकालने की कोशिश करते हैं. 2 बाउंसर्स राखी को घसीटकर बाहर निकालते हैं. राखी चिल्लाते रोते-बिलखते हैं कि उन्हें नहीं जाना हैं.

यह भी पढ़ें: तृप्ति डिमरी की दूसरी हाईएस्ट वीकेंड ग्रॉसर बनी O Romeo, इनको चटाई धूल, जानिए नंबर 1 पर कौन

---विज्ञापन---

अब ‘बिग बॉस मराठी’ का प्रोमो वीडियो सामने आने के बाद लोगों के होश उड़ गए. कई यूजर्स का कहना है कि उन्हें ये सब स्क्रिप्टेड लग रहा है और मेकर्स ने शो का बज बनाने के लिए ये सब किया है. इसके साथ ही इसे राखी और मेकर्स की मिली भगत भी कहा. ऐसे में देखना होगा कि इसमें कितना सच्चाई है और राखी को बाहर निकला जाता है या नहीं. ये तो एपिसोड के सामने आने के बाद ही पता चल पाएगा.

First published on: Feb 17, 2026 01:41 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola