हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Salman Khan मुश्किल में हमेशा... मलाइका के साथ 'भाईजान' के रीयूनियन पर एक्स भाभी ने कही बड़ी बात

Seema Sajdeh on Salman Khan: सीमा सजदेह इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’  को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने सलमान खान की तारीफों के पुल बांधे।

विज्ञापन
Seema Sajdeh on Salman Khan.

Seema Sajdeh on Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर हमेशा कहा जाता है कि जरूरत चाहे किसी की भी हो एक्टर मदद के लिए हमेशा आगे आते हैं। पिछले महीने जब मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता अनिल मेहता का निधन हो गया था। उस वक्त भी सलमान अपने पूरे परिवार के साथ अपनी भाभी मलाइका के साथ खड़े दिखाई दिए। यह पहली बार था जब अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका, सलमान खान के साथ पब्लिकली नजर आई थीं। उनकी इसी दिलदारी की तारीफ करते हुए दूसरी भाभी सीमा सजदेह ने उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं।

साथ ही कहा कि सलमान खान वो जरूरत पर हमेशा साथ खड़े दिखाई देते हैं। जाहिर है कि एक्टर इन दिनों पर्सनल कारणों से लाइमलाइट में बने हुए हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या और धमकी के बावजूद भी एक्टर अपने वर्क कमिटमेंट्स से पीछे नहीं हटे हैं।

सलमान खान की तारीफ की

मीडिया हाउस से बातचीत करते हुए सीमा सजदेह ने सलमान खान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब जरूरत पड़ती है, तब वह हमेशा साथ खड़े रहते हैं। बस इसलिए खान परिवार खास है। दरअसल, नेटफ्लिक्स पर हाल ही में ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ का तीसरा सीजन स्ट्रीम हुआ है। इस सीरीज को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच सीमा सजदेह ने बताया कि उन्हें कैसा महसूस हो रहा है।

विज्ञापन

सीमा सजदेह ने कहा, ‘आपको बहुत खुशनसीब जैसा फील होता है। रियलिटी आसान नहीं होती है क्योंकि आप अपनी लाइफ रख रहे होते हैं लेकिन आखिरी में जब प्यार मिलता है, तब सब अच्छा लगता है। यह कुछ अलग तरह की फीलिंग होती है। बहुत सारा प्यार आ रहा है।’ इस दौरान सीमा सजदेह ने सलमान खान पर बात भी की। उन्होंने कहा, ‘वह चट्टान की तरह हैं। जब भी कोई मुश्किल वक्त आता है या आपको जरूरत पड़ती है, तब सलमान हमेशा आपके साथ खड़े होते हैं।’

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: एल्विश का करीबी होगा पहला वाइल्ड कार्ड! रजत दलाल का बिगड़ेगा गेम

विज्ञापन

दुख में साथ खड़े रहते हैं सलमान

सलमान खान की एक्स भाभी ने आगे कहा, ‘जब मलाइका अरोड़ा के पिता का निधन हुआ था, उस वक्त सलमान शहर से बाहर शूटिंग में बिजी थे। वह मुंबई लौटे और मलाइका अरोड़ा से मिले। अरबाज खान और सोहेल के अलावा भी  सलमान और उनका पूरा परिवार मिलने के लिए पहुंचा और दुख के वक्त में मलाइका अरोड़ा को सांत्वना दी।’ बता दें कि साल 2017 में जब मलाइका और अरबाज का तलाक हुआ था, उसके बाद से मलाइका को शायद ही खान परिवार के साथ देखा गया है। हालांकि उस वक्त सलमान खुद पब्लिकली मलाइका के साथ स्पॉट हुए थे।

सीमा सजदेह ने अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करते हुए कहा कि सोहेल खान से तलाक के बाद उनकी जिंदगी में नया शख्स आ गया है। वह इन दिनों विक्रम अहूजा को डेट कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि सोहेल से तलाक से पहले सीमा और विक्रम एक-दूसरे को डेट कर चुके थे। दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। अब कई साल बाद फिर दोनों साथ आ गए हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola