Sanjay Dutt Refuses to take Fans Property: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और उनकी एक जबर फैन ने तो ये साबित कर दिया है कि किसी अभिनेता के प्रति दीवानगी कितनी गहरी हो सकती है। हाल ही में संजय दत्त की एक फैन ने अपनी पूरी संपत्ति, जिसकी कीमत करीब 72 करोड़ रुपये बताई जा रह है, संजय दत्त के नाम कर दी है। ये खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया। हालांकि एक्टर ने फैन की प्रॉपर्टी लेने से मना कर दिया। आखिर कौन है ये फैन जिसने मरने से पहले ये कदम उठाया है, चलिए आपको बताते हैं।
निशा पाटिल ने संजय के नाम की संपत्ति
ये दिलचस्प और हैरान कर देने वाली कहानी है निशा पाटिल नाम की एक महिला की, जिसने अपनी जिंदगी के आखिरी समय में संजय दत्त के नाम अपनी पूरी संपत्ति कर दी थी। साल 2018 में निशा पाटिल की मृत्यु से पहले उन्होंने ये कदम उठाया था। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने संजय दत्त को जानकारी दी कि निशा ने अपनी 72 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी उनके नाम कर दी है। निशा ने इस फैसले के लिए बैंकों को पत्र भी भेजा था ताकि संपत्ति हस्तांतरण की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके।
संजय ने क्यों ठुकराई निशा की संपत्ति?
संजय दत्त के लिए ये घटना काफी चौंकाने वाली थी क्योंकि उन्होंने कभी भी निशा से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात नहीं की थी और न ही उनका उससे कोई खास संबंध था। इस बात का पता जब संजय दत्त को लगा तो वो हैरान रह गए। हालांकि संजय दत्त ने इस संपत्ति को स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया। उनके वकील ने भी ये साफ किया है कि अभिनेता का निशा पाटिल से कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं था और उन्होंने इसे स्वीकार करना उचित नहीं समझा।
संजय दत्त की कुल नेटवर्थ
संजय दत्त की फिल्मों की बात करें तो वो बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि साउथ इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में यश के साथ काम किया और ‘लियो’ में थलपति विजय के साथ नजर आए। इसके अलावा संजय दत्त जल्द ही ‘वेलकम 3’ और ‘राउर’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगे। फिल्मों के अलावा संजय दत्त अपने विभिन्न बिजनेस के जरिए भी पैसा कमाते हैं। वो कई सेक्टर्स में निवेश करते हैं और उनकी कुल नेट वर्थ करीब 295 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है।
संजय दत्त की संपत्ति केवल फिल्म इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उनके पास दुबई और मुंबई में प्रॉपर्टी, लग्जरी कारें और एक व्हिस्की ब्रांड भी है। इतना ही नहीं, वो क्रिकेट टीमों के सह-मालिक भी हैं और फिल्म इंडस्ट्री के अलावा अपने बिजनेस से भी काफी कमाई करते हैं। संजय दत्त की कमाई और उनकी विभिन्न प्रॉपर्टीज उनकी मेहनत और सक्षमता का प्रतीक हैं और ये बताते हैं कि वह किसी भी मोर्चे पर सफल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan ने Rozlyn Khan को दिया करारा जवाब, क्रिप्टिक पोस्ट कर दी चेतावनी
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
1 hr agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
4 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
5 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
6 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
8 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
10 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
11 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
12 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
12 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines