Samantha Ruth Prabhu Lover Wedding: समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) के एक्स हसबैंड नागा चैतन्य ( Naga Chaitanya) इन दिनों शोभिता धुलिपाला (Shobhita Dhulipala) से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं समांथा भी इस वजह से कहीं न कहीं लाइमलाइट में आ गई हैं। लोगों के दिल में ये सवाल तो जरूर आ रहा होगा कि नागा तो अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए, लेकिन समांथा का क्या? क्या उनकी लाइफ में भी नया प्यार आ गया है या अभी वो अकेली ही हैं।
इसी बीच एक एस्ट्रोलॉजर ने साउथ की सुपरस्टार के बारे में प्रीडिक्शन किया है। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि उनकी लाइफ में प्यार की एंट्री कब होगी और शादी के बारे में भी बात की। आइए आपको भी बता देते हैं कि आपकी फेवरेट एक्ट्रेस की लाइफ से अकेलापन कब दूर होगा?
समांथा को कब मिलेगा सच्चा प्यार
सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में एक एस्ट्रोलॉजर अलिफिया सैयद आईं। उन्होंने इस इंटरव्यू में कई सारी बातें की और बॉलीवुड की हस्तियों के सीक्रेट भी बताए। इसी बीच सिद्धार्थ ने अलिफिया से पूछा कि समांथा की लाइफ में प्यार की एंट्री कब होगी तो कुछ सोच विचार और गुणा भाग करने के बाद एस्ट्रोलॉजर ने जवाब दिया इस साल तो नहीं लेकिन अगले साल यानी 2025 के लास्ट से पहले उनकी लाइफ में भी किसी स्पेशल की एंट्री हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: Digvijay Rathi और Kashish Kapoor कौन? जिनके आगे Salman Khan भी मौन, Bigg Boss 18 का बढ़ेगा पारा
कब होगी शादी
सिद्धार्थ ने एस्ट्रोलॉजर से पूछा कि समांथा की शादी कब होगी तो उन्होंने जवाब दिया कि उसमें अभी समय है। उनका कहना है कि साल 2025 में उनकी लाइफ में प्यार तो आ जाएगा लेकिन शादी उसके 2 साल बाद ही होगी। उन्होंने ये भी कहा कि जो उनकी लाइफ में आएगा वो उन्हें बहुत प्यार देगा और उनकी जिंदगी के सारे दुखों को दूर कर देगा। वो इंसान उनका बहुत ख्याल भी रखेगा।
कब हुआ समांथा का तलाक
जानकारी के लिए बता देते हैं कि समांथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने साल 2017 में शादी की थी। लेकिन ये रिश्ता लंबा न चला और साल 2021 में दोनों की राहें अलग हो गई। जी हां उसी साल उनका तलाक हो गया। अब नागा तो अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं, लेकिन समांथा अभी भी अकेली हैं। लेकिन अब वो ज्यादा समय तक अकेली नहीं रहने वाली और उनकी लाइफ में कोई स्पेशल आने वाला है।
यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 स्टार तृप्ति डिमरी को मिलेगी सफलता, या होंगी फेल? जानें क्या कहती है नेशनल क्रश की कुंडली!
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines