Salman Khan Threat Message Case: मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि सलमान खान को धमकी भरे संदेश मामले में जमशेदपुर से एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। वर्ली पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
शेख हुसैन नाम के शख्स को किया गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि पुलिस ने मानगो इलाके से शेख हुसैन नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। उसका मोबाइल भी जब्त किया गया है। जिससे उसने धमकी भरा मैसेज मुंबई ट्रैफिक पुलिस की वॉट्सएप हेल्पलाइन पर भेजा था। दरअसल, पिछले हफ्ते मुंबई ट्रैफिक पुलिस की वॉट्सएप हेल्पलाइन पर पांच करोड़ रुपये की जबरन वसूली वाला मैसेज मिला था। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
क्या था मैसेज?
धमकी देने वाले ने सलमान खान को चेताते हुए कहा था कि अगर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ 5 करोड़ में मामला नहीं निपटाया तो उनका हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा। बताया जा रहा है कि शेख हुसैन सब्जी बेचता है। उसने टीवी पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान से जुड़ी खबरें देखी थीं। उसी के आधार पर उसने यह कदम उठाया।
ये भी पढ़ें: बिश्नोई से मिल रही धमकियों के बाद क्या Salman Khan चले जाएंगे दुबई? आखिर क्या है मामला?
गलती से भेज दिया था मैसेज
जांच शुरू होने के बाद ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन को उसी नंबर से एक और मैसेज मिला था। जिसमें कहा गया कि पिछला मैसेज गलती से भेज दिया था। पुलिस ने उस नंबर की जांच की तो यह झारखंड का निकला। फिर आरोपी को को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें वहां भेजी गईं, लेकिन आरोपी फरार हो गया। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें: Fact Check: क्या लॉरेंस बिश्नोई को सलमान खान ने दी धमकी? जानिए वायरल वीडियो का सच
क्या है लॉरेंस और सलमान खान की दुश्मनी?
बता दें कि पिछले दिनों एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की मुंबई में दशहरा के दिन गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी को सलमान खान का करीबी माना जाता था। कहा जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई ने ये हत्या सलमान खान से उनकी करीबी के चलते ही करवाई। लॉरेंस सलमान खान को अपना दुश्मन मानता है क्योंकि भाईजान का नाम जोधपुर के काला हिरण शिकार मामले में सामने आ चुका है। लॉरेंस का कहना है कि सलमान ने काले हिरण का शिकार कर बिश्नोई समाज का अपमान किया है क्योंकि वे उसे पूजते हैं। अगर सलमान माफी नहीं मांगते हैं तो इसका अंजाम बुरा होगा।
ये भी पढ़ें: ‘Salman Khan मंदिर में आकर माफी मांगे’, Anup Jalota ने बाबा सिद्दीकी के कत्ल के बाद भाईजान को दी नसीहत
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
2 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
4 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
5 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
10 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
10 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
11 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
11 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
13 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
21 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines