Tiger 3 Box Office Collection: बॉलीवुड के ‘दंबग’ कहे जाने वाले सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के फैंस बहुत लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर दोनों की जोड़ी को साथ देखने के लिए बेताब थे। दोनों ने अपने फैंस को एक सुपरहिट फिल्म की सीरीज दी है, जिसका तीसरा सीक्वल यानी ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई या यूं कहे कि सलमान खान अपनी इस फिल्म में वो चार्म नहीं दिखा पाए जो उनकी पहली दो सीरीज ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में देखने को मिला था।
हालांकि, ये कहना भी गलत नहीं होगा कि फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को चुनने में बड़ी गलती की है। दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर इस तरह की बड़ी फिल्म को रिलीज करना एक बड़ा चैलेंज लेने के बराबर होता है। ऐसे में फिल्म की कमाई पर त्योहारों का अच्छा खासा असर देखने मिला। इसके अलावा अगर फिल्म की कमाई पर सबसे ज्यादा असर किसी चीज का पड़ा तो वो था विश्व कप 2023 (World Cup 2023)।
Tiger 3 नहीं बना पाई कोई बड़ा रिकॉर्ड
ऐसे में भले ही फिल्म की कहानी में तोड़ा दम था, लेकिन दर्शकों की इन तमाम जरूरी दिनों ने नौ दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर ‘टाइगर 3’ का दम निकाल दिया। कहां लोग ये अंदाजा लगा रहे थे कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी, लेकिन फिल्म अपना एक यादगार रिकॉर्ड तक कायम नहीं कर पाई। मनीष शर्मा (Maneesh Sharma) के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टोटल बजट 300 करोड़ बताया जाता है। ऐसे में फिल्म अभी तक 236 करोड़ तक ही पहुंच पाई है।
यह भी पढ़ें: एक हादसा, चार कहानियां… Kadak Singh का ट्रेलर आउट, तो इस दिन रिलीज होगा Dunki का Drop 2
नौ दिनों में निकला Tiger 3 का दम
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
7 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
9 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
10 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
12 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
12 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
13 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
15 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
16 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
18 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines