Salman Khan House Firing Case: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में घर के बाहर गोली चलाने वाले दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार रात गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले हैं और उनके नाम सागर पाल और विक्की गुप्ता हैं। दोनों रविवार की सुबह करीब 5 बजे सलमान खान के घर के बाहर पहुंचे थे और गोलीबारी करने के बाद वहां से फरार हो गए थे।
मुंबई पुलिस ने ऐसे चलाया ऑपरेशन
कच्छ के डीएसपी एआर जंकांत के मुताबिक, मुंबई पुलिस सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी मामले की जांच कर रही थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी मुंबई से 900 किमी दूर गुजरात के कच्छ की ओर रवाना हुए हैं। पुलिस ने तुरंत ही कच्छ की पुलिस से संपर्क किया और बताया कि दोनों आरोपी कच्छ पहुंच चुके हैं। जानकारी मिलने के बाद कच्छ पुलिस भी हरकत में आ गई और सोमवार देर शाम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें: Salman Khan के घर गोली चलाने वाले कौन? कब से कर रहे थे हमले की प्लानिंग, किससे रहा कनेक्शन
अलग-अलग टीम बनाकर पकड़ा
डीएसपी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने दो अलग-अलग टीमें बनाई थीं। रातभर चलाए गए ऑपरेशन के बाद पुलिस को यह सफलता हासिल हुई है। फिलहाल प्राथमिक पूछताछ के बाद दोनों को मुंबई पुलिस के हाथ सौंप दिया गया है। पूछताछ में यह भी पता चला है कि दोनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के संपर्क में थे।
पुलिस लॉरेंस बिश्नोई से कर सकती है पूछताछ
जानकारी के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच जल्द ही लॉरेंस बिश्नोई से सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में पूछताछ कर सकती है। जाहिर है कि इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली है। उसने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए एक्टर को धमकी दी थी और कहा था कि, ‘यह बस ट्रेलर था। इसके बाद गोली सिर्फ घर में नहीं चलेगी।’ बता दें अनमोल बिश्नोई ने पोस्ट के लिए जिस VPN नेटवर्क का इस्तेमाल किया था, उसका एड्रेस पुर्तगाल का पाया गया है।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
10 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
12 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
14 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
15 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
16 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
17 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
17 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
18 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines