Salman Khan Fan Girl Detained: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की सेफ्टी को लेकर इस वक्त पुलिस काफी अलर्ट हो रखी है। गैंगस्टर्स ने जिस तरह से भाईजान पर जानलेवा हमले का प्लान बना रखा था उसके बाद से पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। हर रोज एक्टर के घर पर हुई फायरिंग मामले में एक नई शॉकिंग अपडेट सामने आ रही है। इसी बीच अब एक और बड़ी खबर सामने आ गई है। अब पता चला है कि एक 24 साल की लड़की को सलमान खान के पनवेल वाले फार्महाउस से पुलिस उठा ले गई है। इसका क्या कारण है चलिए जानते हैं।
सलमान की जबरा फैन पुलिस हिरासत में
दरअसल, इस वक्त भाईजान जहां इटली से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग बैश से नहीं लौटे हैं। वहीं, पुलिस अभी भी उनको मिल रही धमकियों से निपटने की कोशिश कर रही है। ऐसे में सलमान की सेफ्टी से जरा भी समझौता नहीं किया जा रहा। इसी बीच अब एक लड़की एक्टर के फार्महाउस के बाहर कुछ ऐसा कर रही थी कि पुलिस उसे अपने साथ लेकर जाने पर मजबूर हो गई। इससे एक्टर को खतरा नहीं था और न ही इस लड़की का बिश्नोई गैंग से कोई कनेक्शन है। बल्कि उल्टा ये लड़की तो सलमान खान की जबरा फैन निकली।
वजह हुई रिवील
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये 24 साल की लड़की दिल्ली की रहने वाली है और वो सलमान खान की इतनी बड़ी फैन है कि वो एक्टर से शादी करनी की मांग करने लगी। ये लड़की बार-बार खुद को सलमान की बहुत बड़ी फैन बताती रही और जिद्द पर अड़ गई कि वो सलमान खान से मिलकर ही जाएगी। उसने गुजारिश की उसे एक्टर से मिलने दिया जाए। एक्टर तो इस दौरान वहां मौजूद नहीं थे लेकिन आस-पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। साथ ही लोगों ने इस लड़की का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया।
यह भी पढ़ें: Atlee को एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी ने रोका, वजह बने Salman Khan
फैन का करवाया गया साइकियाट्रिक ट्रीटमेंट
खबरों की मानें तो पुलिस ने देरी न करते हुए इस लड़की को हिरासत में ले लिया क्योंकि वो लगातार एक्टर के फार्महाउस के बाहर ये कहकर तमाशा कर रही थी कि वो एक्टर से शादी करना चाहती है। इसके बाद अब खबर आई है कि पुलिस ने इस लड़की को काउंसलिंग के लिए सोशल एंड इवेंजेलिकल एसोसिएशन फॉर लव (SEAL) नाम के NGO के पास ले गए। कहा जा रहा है कि इस लड़की की हालत काफी सीरियस है और वो NGO के लोगों की बात भी नहीं सुन रही है और लगातार एक्टर से शादी की मांग कर रही है। इसके बाद उस फैन को मनोरोग उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती किया गया और परिवार को इस बात की जानकारी दी गई। वहीं, 8 दिन के ट्रीटमेंट के बाद उस लड़की को घर भेज दिया गया।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
7 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
9 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
10 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
12 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
12 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
13 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
15 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
16 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
18 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines