News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Saif Ali Khan Video: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते हैं। इस बीच वैलेंटाइन डे के खास मौके पर एक्टर की एक वीडियो सामने आई है, जिसे देखने के बाद से उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। दरअसल, वीडियो में सैफ के हाथ में बैंडेज बंधा हुआ है। उन्हें इस हालत में देखने के बाद हर कोई जानना चाहता है कि वैलेंटाइन डे के मौके पर एक्टर के हाथ में आखिर क्या हो गया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
आपको बता दें कि सेलिब्रिटी इंस्टाग्राम पेज विरल भयानी ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में नवाब सैफ अली खान अपनी बेगम करीना कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों को वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए पटौदी हाउस जाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि इस बीच जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वह सैफ के हाथ में बंधा हुआ बैंडेज था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Valentine Day पर एक्ट्रेस का ब्रेकअप, पोस्ट में छलका दर्द, लिखा- आसान नहीं था पर करना पड़ा
वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है। इस बीच यूजर्स भी वीडियो पर कमेंट करते हुए एक्टर के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले महीने ही सैफ अली खान का हाथ चोटिल हो गया था, जिसके बाद एक्टर ने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अपनी ट्राइसेप सर्जरी कराई थी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ अली खान को ट्राइसेप सर्जरी पुरानी चोट की वजह से करानी पड़ी है। दरअसल, एक्टर को फिल्मों के एक्शन सीन्स करने में काफी दिक्कत आ रही थी। खबर यह भी है कि सैफ को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘देवारा’ की शूटिंग करते हुए घुटने और कंधे में चोट लग गई थी। इस पुरानी चोट के कारण ही उन्हें सर्जरी करानी पड़ी।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।