Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हमला करने वाले संदिग्ध को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। अब हाल ही में न्यूज आई है कि उसे बांद्रा में हुई घटना के नई तस्वीर में देखा गया। इस फोटो में उसने कपड़े बदले हुए हैं, उसने नीली शर्ट पहनी हुई है जबकि घटना वाली रात काली टी-शर्ट पहनी थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि कथित तौर पर संदिग्ध ने पुलिस से बचने ले लिए कपड़े बदले। बांद्रा के लकी होटल इलाके से सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि घटना के बाद संदिग्ध ने अपना हुलिया बदल लिया था। फिलहाल,आरोपी को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने 20 से ज्यादा टीमें तैनात की गई हैं।
सुबह 8 बजे तक बांद्रा में ही था संदिग्ध
जो नई फोटो सामने आई है उसमें हमलावर ने अपना हुलिया बदल लिया है ताकि कोई उसे पहचान न सके, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि सैफ अली खान के घर पर चोरी के इरादे से गए व्यक्ति ने एक्टर पर हमला किया और उसके बाद वो अगली सुबह 8 बजे तक बांद्रा में ही था। लेकिन पुलिस अभी तर उसे पकड़ नहीं पाई है। उसने सैफ पर 6 बार चाकू से हमला किया था जिसमें सैफ की गर्दन, रीढ़ की हड्डी और हाथ में गंभीर चोट आई।
यह भी पढ़ें: Aman Jaiswal Death के बाद वायरल हुआ आखिरी वीडियो, एक्टर ने लिखा था- नए सपनों…
कैसे भागा सैफ का हमलावर
सैफ अली खान पर हमला करने वाले की एक फोटो तो बीते दिन ही सामने आ गई थी जिसमें वो काली टी-शर्ट पहने सीढ़ियों से उतर रहा था। वो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि हमलावर बांद्रा की उस इमारत के अंदर से आया है, जहां सैफ अली खान पर हमला हुआ था। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर को सीढ़ियों से उतरते हुए देखा जा रहा है जो सीढ़ियों पर लगे सीसीटीवी पर नज़र डालते हुए दिखाया गया है।
मुंबई पुलिस ने तैनात की 20 से ज्यादा टीमें
आरोपी की पकड़ने की पूरी कोशिश जारी है और पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। जान लें कि सैफ अली खान पर उन्हीं के घर में घुसकर हमला करने वाले को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ने के लिए 20 से ज्यादा टीमें तैनात की है। ऐसे में उम्मीद तो यही है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा। पुलिस हर उस इंसान से पूछताछ कर रही है जो आरोपी से मिलता-जुलता है। ऐसे में कई ऐसे संदिग्धों को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लाया गया है।
करीना-सैफ और स्टाफ मेंबर के बयान हुए दर्ज
पुलिस ने सैफ अली खान अटैक केस में एक्टर और उनकी पत्नी करीना कपूर खान का बयान दर्ज कर लिया है। उनके अलावा पुलिस ने जेह की नर्स एलियामा फिलिप (56) का भी बयान दर्ज कर लिया है। उन्होंने पुलिस को आरोपी का हुलिया भी बताया है जो लगभग 35-40 वर्ष का था, उसका रंग सांवला, शरीर दुबला-पतला, कद लगभग 5 फुट 5 इंच था। उसने गहरे रंग की पैंट और काली शर्ट पहन रखी थी तथा सिर पर टोपी थी। उन्होंने यह भी बताया कि संदिग्ध सैफ अली खान के सबसे छोटे बेटे जहांगीर के कमरे में था और उसने उसे अपने बिस्तर की ओर जाते देखा था। जब उसने उससे पूछा कि उसे क्या चाहिए तो घुसपैठिए ने 1 करोड़ रुपए की मांग की।
यह भी पढ़ें: हमले के बाद Saif Ali Khan से उर्वशी रौतेला ने क्यों मांगी माफी? क्या है पूरा मामला
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
20 mins agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
1 hr agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
2 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
3 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
5 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
22 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines