हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Yuzvendra Chahal संग डेटिंग रूमर्स पर भड़कीं Rj Mahvash, बोलीं- टफ टाइम में....

Rj Mahvash Reacts on Dating Yuzvendra Chahal Dating Rumuors: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) इन दिनों अपने अलगाव की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन
Yuzvendra Chahal, Rj Mahvash

Rj Mahvash Reacts on Dating Yuzvendra Chahal Dating Rumuors: इन दिनों क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर कपल को लेकर तमाम तरह की बातें हो रही हैं। इस बीच युजवेंद्र चहल और आरजे महवश (RJ Mahvash) का नाम जोड़ा जा रहा है। वहीं, अब आरजे महवश ने क्रिकेटर संग अपनी डेटिंग रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

युजवेंद्र चहल और आरजे महवश

दरअसल, सोशल मीडिया पर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ ना कुछ चल रहा है। वहीं, अब इस पर आरजे ने रिएक्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। आरजे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा कि कुछ आर्टिकल्स और अफवाहें इंटरनेट पर फैल रही हैं।

आरजे ने तोड़ी चुप्पी

आरजे ने आगे कहा कि सच में ये देखना कि ये कितना रियल है और कितना फेक। अगर आप किसी लड़का और लड़की को एक साथ देख लेते हैं, तो इसका मतलब क्या ये है कि वो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मुझे माफ करना ये कौन-सा साल है? और आप लोग कितने लोगों को डेट कर रहे हैं? इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे आरजे ने लिखा कि मैं दो-तीन दिन से चुप थी, लेकिन अब मैं नहीं चाहती हूं कि कोई भी पीआर टीम मेरी इमेज को खराब करे।

विज्ञापन

Rj Mahvash

युजवेंद्र के साथ जोड़ा जा रहा नाम

आरजे ने लिखा कि टफ टाइम में अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ शांति से रहने का मौका मिलना चाहिए। बता दें कि आरजे का ये पोस्ट तब सामने आया जब उनका नाम युजवेंद्र चहल से जोड़ा गया। वहीं, आरजे के इस पोस्ट से साफ है कि इंटरनेट पर हो रही चर्चा झूठी है और आरजे ने भी इन अफवाहों का खंडन किया है।

विज्ञापन

युजवेंद्र और धनश्री के अलगाव की अफवाहें

बताते चलें कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच रिश्तों में तनाव की अफवाहें तब सामने आई, जब दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया। हालांकि, वैसे तो दोनों ने इन खबरों पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन धनश्री ने एक पोस्ट शेयर किया था। इतना ही नहीं बल्कि धनश्री वर्मा का भी नाम इन दिनों कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर के साथ जोड़ा जा रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि युजी और धनश्री के रिश्ते की सच्चाई कब सामने आती है?

यह भी पढ़ें- Paris Hilton ने Los Angeles के जंगल में लगी आग का वीडियो किया शेयर, 72 करोड़ की तबाह हुई हवेली की दिखाई हालत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola