Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Sharda Sinha के बाद एक और पद्मश्री दिग्गज हॉस्पिटल में एडमिट, जानें कैसी है तबीयत?

Ranchi Padmashree Mukund Nayak Health Update: दिग्गज कलाकार रांची-पद्मश्री मुकुंद नायक की अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में एडमिट किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पीएम मोदी ने उनके स्वास्थ्य पर चिंता जताई...

Author
Edited By : Hema Sharma Updated: Nov 7, 2024 08:42
Ranchi Padmashree Mukund Nayak

Ranchi Padmashree Mukund Nayak Health Update: मनोरंजन जगत से एक के बाद एक बुरी खबर आ रही है। 5 नवंबर को भोजपुरी लोक गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वो कैंसर से जूझ रही थीं और इलाज के दौरान ही उन्होंने मंगलवार को अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। अब एक और बुरी खबर आई है कि एक और दिग्गज कलाकार रांची-पद्मश्री मुकुंद नायक (Ranchi Padmashree Mukund Nayak) जो पद्मश्री से सम्मानित हैं की भी तबीयत ज्यादा खराब है। वो दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। आइए जानते हैं कि अब कैसी है तबीयत और हुआ क्या है?

मुकुंद नायक को हुआ क्या है?

रांची-पद्मश्री मुकुंद नायक को लेकर खबर आ रही है कि उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई है। उनके पुत्र नंदलाल नायक ने जानकारी दी कि पहले उनके हाथ-पैर सुन्न हो गए उनमें हरकत नहीं हो रही थी। ऐसे में उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मुंकुद की हेल्थ के बारे में सुन उनके चाहने वालों को चिंता हो गई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Sharda Sinha का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, छठी मैया की पूजा के दिन पंचतत्व में होंगी विलीन

अब कैसी है तबीयत

मुकुंद नायक के बेटे नंदलाल नायक ने बताया कि उनके पिता का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। बेटे ने बताया है कि उनकी एक सफल सर्जरी हो चुकी है। अब पहले से तबीयत में भी सुधार है। वो पहले से ठीक हैं। वो अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में हैं और स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उनके चाहने वाले भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ और प्रार्थना कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

Ranchi Padmashree Mukund Nayak

प्रधानमंत्री ने लिया हेल्थ अपडेट

मुंकुंद नायक की हेल्थ के बारे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भी जानकारी ली और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। वहीं
संगीत नाट्य अकादमी के राजीव दास सहित कई लोग पद्मश्री मुकुंद नायक की तबीयत के बारे में जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादा तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें रांची से दिल्ली के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। साथ ही पीएम की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें: ठीक से नहीं आ रही थी सांस फिर भी नहीं रुके Sharda Sinha के सुर, अस्पताल से पुराना वीडियो वायरल

First published on: Nov 07, 2024 08:42 AM

संबंधित खबरें