Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
Ranbir Kapoor on Alia Bhatt Statement: बी-टाउन की जानी-मानी और पसंदीदा जोड़ियों में से एक आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की है। कुछ समय पहले आलिया ने अपने पति और ‘एनिमल’ (Animal) फेम रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को लेकर एक बयान दिया था, जो तेजी से वायरल हो गया है और रणबीर की काफी आलोचना भी हुई थीं। उनको खूब ट्रोल भी किया गया था, जिसके लंबे समय बाद अब रणबीर ने अपना रिएक्शन दिया है, जो वाकई चौंकाने वाला है। दरअसल, कुछ समय पहले आलिया भट्ट ने बताया था कि ‘उनके पति रणबीर कपूर उनकी लिपस्टिक पोछ देते हैं’।
एक्ट्रेस ने इसके पीछे की वजह का खुलासा करते हुए बताया था कि ‘रणबीर को उनका लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं है’। आलिया के इस बयान के सामने आने के बाद रणबीर की खूब आलोचना हुई थी और उनको सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया गया था। यूजर्स ने एक्टर पर अपनी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया पर सख्ती करने और उन्हें अपने हिसाब से चलाने के आरोप लगाए थे, जिसके बाद अब एक्टर ने इस अपना रिएक्शन दिया है।
यह भी पढ़ें: रोमांस के बादशाह Shahrukh Khan का इश्क नहीं था आसां, शादी की बात सुन Gauri के भाई ने SRK पर तान दी थी बंदूक
आलिया के लिपस्टिक वाले बयान पर हाल में रणबीर ने अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने अपनी बात रखते हुए कहा, ‘वो सोशल मीडिया पर नहीं हैं इसलिए उन्हें ये नहीं पता और न ही उनको ये सब चीजें फेस करनी पड़ती हैं’। एक्टर ने आगे बात करते हुए कहा, ‘जिंदगी में नेगेटिविटी बड़ी जरूरी है। खास कर तब जब आप एक आर्टिस्ट हैं और आपको काफी काम करना है’। रणबीर ने आगे कहा, ‘नेगेटिविटी के साथ पॉजिटिविटी भी जरूरी है, क्योंकि ये एक तरह का संतुलन लेकर आती हैं’।
रणबीर कपूर ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा, ‘मैंने एक आर्टिकल पढ़ा, जिसमें मुझे टॉक्सिक बताया गया है, क्योंकि मैंने एक बयान दिया था। मैं इन चीजों और बातों को समझ सकता हूं। मैं उन लोगों के पक्ष में हूं जो पुरुषों की विकृत मानसिकता के खिलाफ खड़े हैं और अगर वो मुझे इसका चेहरा मानते हैं तो ठीक है, क्योंकि उनकी लड़ाई मेरे इस बारे में खराब या बुरा महसूस करने से कहीं ज्यादा बड़ी है’। (Ranbir Kapoor on Alia Bhatt Statement)
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।