तौलिया लपेट मंच पर आई Rakhi Sawant, Doja Cat को देख Copy Cat बनीं ड्रॉमा क्ववीन

Rakhi Sawant: ड्रॉमा क्वीन राखी सावंत सिर्फ टॉवल लपेटकर मंच पर आ गई। जी हां, जैसे ही ड्रॉमा क्वीन का ये लुक सामने आया, तो वायरल हो गया। यूजर्स ने राखी के इस लुक पर खूब कमेंट्स भी किए। अब इंटरनेट पर राखी के इस लुक के वीडियोज छाए हुए हैं।

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant: ड्रॉमा क्वीन राखी सावंत ना सिर्फ अपनी पर्सनल बल्कि अपनी हरकतों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। जी हां, अक्सर अपने एक्स पति पर शब्दों से वार करने वाली राखी अब कॉपी कैट भी बन गई है। अरे… भई ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है। क्या है ना कि हाल ही में मेट गाला 2024 का समापन हुआ है। ऐसे में तमाम सितारों ने अपने फैशन का जलवा दिखाया। हां, इस बार मेट गाला में कुछ लोगों ने फैशन दीवा उर्फी जावेद को भी कॉपी किया, लेकिन राखी सावंत तो राखी सावंत हैं, वो भी कहां पीछे रहने वाली हैं।

विज्ञापन

राखी ने लुक किया कॉपी

दरअसल, बीती रात Global Excellence Award 24 का आयोजन हुआ। इस इवेंट के रेड कार्पेट पर तमाम सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, लेकिन राखी का लुक इतना अनोखा था कि वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब भई… एक तो राखी ने लुक कॉपी किया और फिर उसमें भी इतना चटक रंग पहना कि किसी की भी आंखें चौंधिया जाएं। इस इवेंट के रेड कार्पेट पर राखी सिर्फ तौलिए में ही मंच पर आ गई।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन

अरे भाई… टॉवल…

जी हां, ड्रॉमा क्वीन ने मेट गाला 2024 से मशहूर अमेरिकी सिंगर डोजा कैट को कॉपी किया है। मेट गाला में डोजा ने इस लुक से लोगों का ध्यान खींचा था। अब राखी ने भी इस लुक को वियर किया है। सामने आए लेटेस्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी कह रही हैं कि अरे भाई… टॉवल ना निकल जाए। अब राखी ने लुक कॉपी किया है, तो ट्रोलर्स भी कहां ये मौका छोड़ने वाले हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच राखी का लुक चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

यूजर्स ने लिए मजे

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि उर्फी सुधर क्या गई, लोगों ने उसको कॉपी करना शुरू कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा कि ये भी उर्फी से सीख गई। तीसरे ने लिखा कि उर्फी से ट्यूशन ले लिया क्या? एक और यूजर ने लिखा कि ये नहीं सुधरेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ