Rajpal Yadav And Radha Love Story: बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने पर्दे पर हमें जितना हंसाया है, असल जिंदगी में उनकी कहानी उतनी ही दिलचस्प और प्रेरणादायक है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राजपाल यादव ने अपनी पत्नी राधा और उनके बीच 13 साल के उम्र के अंतर पर खुलकर बात की, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: 1994 में आई वो फिल्म, जिसमें विलेन बने थे शाहरुख खान, मूवी में नहीं था कोई भी लीड हीरो
उम्र के फासले पर कही मजेदार बात
राजपाल यादव ने पत्नी राधा के संग अपने उम्र के फासले पर अनोखी बात कही, जिसने इंटरनेट का दिल जीत लिया. दरअसल, शुभांकर मिश्रा के साथ इंटरव्यू में उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही सादगी और मजाकिए लहजे में कहा कि “लोग कहते हैं कि लंगूर को हूर मिल गई.” उनका यह कहना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. राजपाल ने हंसते हुए स्वीकार किया कि वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें राधा जैसी जीवनसंगिनी मिली, जिन्होंने हर मोड़ पर उनका साथ दिया.
यह भी पढ़ें: Prime Video पर जरूर देखें रूह कंपा देने वाली ये 6 हॉरर-थ्रिलर फिल्में, खून-खराबे के साथ खौफ
कनाडा में हुई थी पहली मुलाकात
बता दें कि राजपाल और राधा की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों की पहली मुलाकात कनाडा में हुई थी जब राजपाल अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए वहां गए थे. राधा को पहली नजर में ही राजपाल की सादगी पसंद आ गई थी. उम्र के बड़े फासले और अलग-अलग बैकग्राउंड के बावजूद, दोनों ने साल 2003 में शादी कर ली. आज उनकी 2 बेटियां हैं.
फैंस हो रहे खुश
राजपाल के इस बयान से फैंस बड़े खुश हैं. क्योंकि उन्होंने बिना किसी झिझक के अपनी कमियों और अपनी पत्नी की खूबसूरती को स्वीकार किया. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि राजपाल ने यह साबित कर दिया कि सच्चा प्यार शक्ल, कद या उम्र नहीं, बल्कि दिल देखता है. लोग उनकी ईमानदारी और पत्नी के प्रति उनके सम्मान की जमकर सराहना कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 100 करोड़ में बन रही Raja Shivaji, कौन है फिल्म का सबसे महंगा एक्टर, किसे मिली कितनी
संबंधित खबरें
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
51 mins agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
1 hr agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
2 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
4 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
5 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
7 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
8 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines