Bollywood Sequel In 2025: साल 2024 में कई फिल्मों और वेब सीरीज ने दर्शकों का मनोरंजन किया। इनमें से कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड कायम किए। हालिया रिलीज पुष्पा 2 जो साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा का सीक्वल है। यह फिल्म लगातार रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है। खैर पुष्पा 2 की सफलता के बाद अब फैंस को दूसरी हिट फिल्मों के सीक्वल का इंतजार है। इस लिस्ट में अजय देवगन की फिल्म से लेकर अक्षय कुमार तक की फिल्में शामिल हैं। आइए देखें पूरी लिस्ट…
बागी 4
टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 2 का पोस्टर कुछ दिन पहले ही सामने आया था। इस फिल्म के तीन पार्ट रिलीज हो चुके हैं। अब इसका चौथा पार्ट रिलीज होगा। इस फिल्म को अगले साल 5 सितंबर, 2025 को रिलीज किया जाएगा।
हाउसफुल 5
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल के पिछले 4 पार्ट रिलीज हो चुके हैं। इस फिल्म का पांचवा पार्ट पिछले काफी वक्त से चर्चा में है। यह फिल्म अगले साल 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी पढ़ें: Netflix से Jio Cinema तक, इस हफ्ते एंटरटेन करेंगी ये फिल्में-सीरीज
वेलकम 3
अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम तो आपको याद ही होगी। कटरीना कैफ, नाना पाटेकर और अनिल कपूर स्टारर अक्षय की फिल्म ने लोगों का खूब मनोरंजन किया था। इसका दूसरा पार्ट भी ठीक ठाक गया। अब इसका तीसरा पार्ट वेलकम टू जंगल अगले साल 2025 में आएगा।
रेड 2
अजय देवगन की फिल्म रेड साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म का सीक्वल अगले साल 2025 में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म 21 फरवरी, 2025 को रिलीज होगी।
जॉली LLB
जॉली LLB के अब तक दो पार्ट आ चुके हैं। फिल्म के पहले पार्ट में अरशद वारसी नजर आए थे, जबकि दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार थे। अब फिल्म के तीसरे पार्ट में अक्षय और अरशद दोनों ही नजर आएंगे। फिल्म 11 फरवरी, 2025 को रिलीज होगी।
वॉर 2
ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय के अलावा टाइगर श्रॉफ भी मुख्य किरदार में थे। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट वॉर 2 अगले साल 14 अगस्त, 2025 को रिलीज होगी।
दे दे प्यार दे 2
अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म दे दे प्यार दे साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब दे दे प्यार दे का दूसरा पार्ट अगले साल 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
33 mins agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
1 hr agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
3 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
5 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
5 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
6 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
6 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
9 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
16 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines