Priyanka Chopra Birthday: बॉलीवुड की देसी गर्ल से ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रिंयका चोपड़ा 18 जुलाई को 42 साल की हो चुकी हैं। यूपी के बरेली में जन्मीं प्रियंका चोपड़ा का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। बचपन में कभी उन्होंने सांवले रंग को लेकर ताने सुने, तो कभी उन्होंने लोगों की बातों से बचने के लिए बाथरूम में छिपकर खाना खाया। प्रियंका ने उन सभी लोगों को तगड़ा जवाब दिया जो कहते थे कि वो छोटे से शहर से होने की वजह से जिदंगी में कुछ बड़ा कर नहीं पाएंगी।
18 साल की उम्र में 90 देशों की कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़कर प्रियंका चोपड़ा ने जब से विस वर्ल्ड का खिताब जीता है तब से वो महिला सशक्तिकरण के मिशन पर हैं। प्रियंका ने समय-समय पर महिलाओं के राइट्स के लिए अपनी आवाज उठाई है। फेमिनिज्म होता क्या है प्रियंका चोपड़ा ने एक इवेंट के दौरान बताया था, चलिए जानते हैं इस रिपोर्ट में।
फेमिनिज्म पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा
साल 2017 में, वैरायटी से बातचीत करते हुए प्रियंका ने गर्व से खुद को फेमिनिस्ट कहा था। उन्होंने कहा था कि उन्हें वो लोग समझ नहीं आते जो इस लेबल को ठुकरा देते हैं। इस इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा- ‘मेरी बहुत सारी फ्रेंड्स हैं जो कहती हैं कि वो फेमिनिस्ट नहीं हैं। मुझे ये समझ ही नहीं आता। फेमिनिज्म की जरूरत इसलिए लगी क्योंकि महिलाओं के लिए कोई अधिकार नहीं थे। इसलिए दुनिया में ‘मैन-इज़्म’ जैसा कुछ नहीं है, क्योंकि उनके पास हमेशा से थे। प्रियंका ने बताया कि फेमिनिज्म ये नहीं है कि पुरुषों की निन्दा हो या उनसे नफरत की जाए करें या महिलाएं सुनिश्चित करें कि वो पुरुषों से बेहतर हैं।’
आगे बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि फेमिनिस्म बस इतना है कि महिलाओं को भी फैसले लेने का उतना ही अधिकार मिले, उतने ही मौके मिले और बिना किसी निंदा के वो आजादी से अपने फैसले ले सके। उन्होंने कहा फेमिनिज्म को पुरुषों की जरूरत है। उनकी माँ, उनकी बहन, उनकी गर्लफ्रेंड, उनकी पत्नी, उनकी बेटियों के लिए उन्हें कहना है कि अब से बड़ा बदलाव होगा।
प्रियंका चोपड़ा का अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका फिलहाल ‘द ब्लफ’ में नजर आएंगी। इसकी शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में प्रियंका महिला डाकू के किरदार में नजर आएंगी।
इसके अलावा उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में जॉन सीना और इद्रिस एल्बा के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ भी आने वाली है। ये एक क्राइम कॉमेडी है जिसमें जैक क्वेड भी होंगे। वहीं बॉलीवुड में भी प्रियंका ‘जी ले जरा’ फिल्म में दिखने वाली हैं, इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी होंगी लेकिन 2 साल पहले हुई इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद अब तक इस पर कोई अपडेट नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora की जिंदगी में मिस्ट्री मैन की एंट्री, अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद क्या यही नया प्यार?
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
31 mins agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
1 hr agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
3 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
5 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
5 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
6 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
6 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
9 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
16 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines