Prime Video Horror Comedy Movie: फिल्म इंडस्ट्री में आजकल हॉरर कॉमेडी का क्रेज काफी दिखाई दे रहा है. ऑडियंस को भी ये फिल्में काफी पसंद आ रही हैं. आज हम ऐसी ही हॉरर कॉमेडी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो 8 साल पहले रिलीज हुई थी, लेकिन आज भी ये ऑडियंस की फेवरेट है. फिल्म में एक आम लड़का शहर का रक्षक बन जाता है. प्राइम वीडियो की ये 7.5 IMDb रेटिंग वाली फिल्म कोई और नहीं बल्कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ‘स्त्री’ है. चलिए फिल्म की कहानी के बारे में डिटेल में जानते हैं.
ऑडियंस की बनी फेवरेट
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ‘स्त्री’ को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था, वहीं ये फिल्म 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. इस फिल्म की खास बात ये हैं कि इसके सीन्स इतने बेहतरीन ढंग से फिल्माए गए थे कि हर कोई फिल्म का फैन हो गया था. फिल्म की सक्सेस को देखते हुए मेकर्स ने 2024 में फिल्म का दूसरा पार्ट ‘स्त्री 2’ के नाम से रिलीज किया. इस फिल्म ने भी ताबड़तोड़ कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई.
यह भी पढ़ें: कैटरीना कैफ का अनसुना डेब्यू, साउथ में 23 साल बड़े सुपरस्टार संग किया था काम
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘स्त्री’ को जितना ऑडियंस ने पसंद किया, उतना ही प्यार ‘स्त्री 2’ को भी मिला. ‘स्त्री 2’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 850-880 करोड़ की कमाई की थी. वहीं ‘स्त्री’ ने वर्ल्डवाइड 180-182 करोड़ की कमाई की थी, जबकि इसका बजट सिर्फ 24-30 करोड़ के बीच में था. इन दोनों ही फिल्मों ने साबित कर दिया कि हॉरर कॉमेडी भी बड़ी-बड़ी एक्शन मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ सकती है.
यह भी पढ़ें: US-Israel Iran War के बीच दुबई में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार
फिल्म की कहानी
‘स्त्री’ फिल्म में चंदेरी गांव की कहानी को दिखाया गया है. यहां लोग ‘स्त्री’ नाम की आत्मा से डरते हैं, जो हर साल चार दिन के उत्सव में पुरुषों को उठा ले जाती है. बचाव के लिए लोग दीवारों पर ‘ओ स्त्री कल आना’ लिखते हैं. दर्जी विक्की की मुलाकात एक रहस्यमयी लड़की से होती है. तभी उसका दोस्त बिट्टू और लाइब्रेरियन रुद्र मिलकर पता लगाते हैं कि स्त्री एक वेश्या थी, जिसकी हत्या कर दी गई थी. भविष्यवाणी के अनुसार वेश्या का बेटा ही उसे हरा सकता है, और विक्की वही निकलता है. इसके बाद एक आम लड़का विक्की शहर का रक्षक बन जाता है और लोगों को बचाता है. फिल्म के ट्विस्ट एंड टर्न्स जानने के लिए आपको ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देखनी होगी.
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
5 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
8 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
9 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
11 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
11 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
12 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
14 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
15 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
17 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines