Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

पहले फेक डेथ न्यूज और अब फेक प्रेग्नेंसी… क्या पूनम पांडे ने फिर खेला पीआर स्टंट? 1 अप्रैल से पहले ही बनाया फूल

Poonam Pandey: पॉपुलर इंटरनेट सेंसेशन पूनम पांडे ने हाल ही में एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद हर कोई कंफ्यूज हो गया. अब सोशल मीडिया पर यही चर्चा हो रही है कि क्या ये सच है या फिर कोई पीआर?

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 31, 2026 18:23
Poonam Pandey
Poonam Pandey. image credit- social media

Poonam Pandey: पॉपुलर इंटरनेट सेंसेशन पूनम पांडे एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक बार फिर से पूनम की चर्चा हो रही है. हाल ही में पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. पूनम की ये फोटोज देखने के बाद इंटरनेट पर लोगों के मन में अलग-अलग तरह के सवाल आने लगे हैं. जहां कुछ लोग इसे पीआर स्टंट बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे अप्रैल फूल का नाम दे चुके हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पूनम पांडे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में पूनम अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं. इसके साथ ही पूनम ने पोस्ट को शेयर करते हुए बच्चे और दूध की बोतल की इमोजी भी शेयर की है. इस पोस्ट को देखने के बाद हर किसी ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है.

---विज्ञापन---

पीआर स्टंट या अप्रैल फूल

साथ ही अब हर किसी के मन ये सवाल है कि क्या पूनम सच में मां बनने वाली हैं? या फिर ये कोई पीआर स्टंट है या पूनम अप्रैल फूल बना रही हैं. आज 31 मार्च को पूनम ने ये पोस्ट शेयर किया है. ऐसे में कुछ लोगों का ये भी कहना है कि पूनम 1 अप्रैल से पहले लोगों का अप्रैल फूल बना रही हैं. हालांकि, सच क्या है ये तो खुद पूनम ही जानती हैं.

पहले भी खेल चुकी हैं फेक पीआर

पूनम ने भले ही मां बनने की खबर लोगों के साथ शेयर की है, लेकिन कुछ लोग इस पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इसके पहले भी पूनम फेक डेथ न्यूज जैसे स्टंट खेल चुकी हैं, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था और अब लोगों का यही कहना है कि ये भी सच नहीं है. अब इसका खुलासा खुद पूनम ही करेगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- मां के निधन से बेहाल Prakash Raj, अंतिम संस्कार में हुए इमोशनल

First published on: Mar 31, 2026 06:23 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.