Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही PS 2, 8वें दिन किया इतना कलेक्शन

Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।इस फिल्म का फैंस को बहुत बेसब्री से इंतजार था। ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ को अपनी रिलीज के पहले दिन से ही लोगों ने खूब […]

---विज्ञापन---

Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

इस फिल्म का फैंस को बहुत बेसब्री से इंतजार था। ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ को अपनी रिलीज के पहले दिन से ही लोगों ने खूब प्यार दिया है।

‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने 8वें दिन की इतनी कमाई

‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ (PS 2 Box Office Collection) मोस्ट पॉपुलर हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद दमदार ओपनिंग की है। दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म PS-2 रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। इस बीच फिल्म के 8वें दिन की कमाई के आकंडे भी आ गए है। चलिए जान लेते है कि आखिर फिल्म ने 8वें दिन कितनी कमाई की है।

ये भी पढ़ें- इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होगा फिल्म ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान

‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने अपनी रिलीज के 8वें दिन यानी शुक्रवार को 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इसी के साथ अब इस फिल्म की कुल कमाई 128 करोड़ के पार हो गई है। वहीं, अगर ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसी के साथ उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ की कमाई में उछाल आ सकता है।

ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ का जादू

वहीं, अगर इस फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने पहले दिन 24 करोड़, दूसरे दिन 26.2 करोड़, तीसरे दिन 30.3 करोड़, चौथे दिन 23.25 करोड़, पांचवे दिन 10.5 करोड़, छठे दिन 7.75 करोड़, सातवें दिन 6.6 करोड़ की कमाई की है।

5 भाषाओं में रिलीज हुई है ‘पीएस 2’

बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करने करने वाली ‘पीएस 2’ को पांच भाषाओं तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में पैन इंडिया रिलीज किया गया था। डायरेक्टर मणिरत्नम की हिस्टोरिकल ड्रामा ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ का जादू ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है।

इन कलाकारों ने प्ले किया अहम रोल

इस फिल्म में चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय, कार्थी, तृषा, जयम रवि, ऐश्वर्या लक्ष्मी और शोभिता धूलिपाला के साथ-साथ आर सरथकुमार, प्रभु, विक्रम प्रभु, जयराम, प्रकाश राज, पार्थिबन, रहमान, लाल, जयचित्रा और नासर सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किए हैं और फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ बड़े बजट की फिल्म है।

ये भी पढ़ें-  मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: May 06, 2023 10:41 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें