---विज्ञापन---

‘हनुमान अंश’ ने 2026 की इन 17 फिल्मों को छोड़ा पीछे, 2 करोड़ की मूवी ने वर्ल्डवाइड कमा डाले 300 करोड़

Hanuman Ansh Worldwide Collection: 'हनुमान अंश' ने सिनेमाघरों में 300 करोड़ की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. वहीं इस फिल्म ने 2026 की 17 फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.

---विज्ञापन---

Hanuman Ansh Worldwide Collection: ‘हनुमान अंश’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 41 दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म लगातार करोड़ों की कमाई कर रही है. शोभिनव सत्या स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर साल 2026 की 17 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वहीं सोशल मीडिया पर अभी भी फिल्म के खूब चर्चे हो रहे हैं. साथ ही फिल्म की स्टारकास्ट से लेकर फिल्म की कहानी तक पर हर कोई प्यार लुटा रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की और किन-किन फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

हनुमान अंश ने 300 करोड़ किए पार

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी ‘हनुमान अंश’ ने 41वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ का कलेक्शन किया. छठे दिन फिल्म के शोज 9,203 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 237.13 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 280 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन में तो फिल्म ने ट्रिपल सेंचुरी बना ली है. दुनियाभर में फिल्म ने 300.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं अपकमिंग वीकेंड पर भी ये आंकड़ा और बढ़ता ही नजर आएगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Haiwaan Box Office Collection: 6 दिनों में ही लाखों में सिमटी ‘हैवान’ की कमाई, जानें अब तक कितना किया कलेक्शन

कितना किया मुनाफा?

वहीं ‘हनुमान अंश’ उन फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है जिन्होंने कम बजट होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन किया. 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 300.25 करोड़ का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. प्रॉफिट के मामले में ‘हनुमान अंश’ ने 7 हजार परसेंट मुनाफा कमा लिया है. वहीं इस कम बजट की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 17 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इनमें आलिया भट्ट की फिल्म से लेकर अक्षय कुमार तक की फिल्में शामिल हैं.

---विज्ञापन---

इन 17 फिल्मों को छोड़ा पीछे

  • मिर्जापुर द मूवी- 286 करोड़
  • भूत बंगला- 287.89 करोड़
  • धमाल 4- 230.61 करोड़
  • आवारापन 2- 213.6 करोड़
  • वेलकम टू द जंगल- 193.1 करोड़
  • कॉकटेल 2- 148 करोड़
  • राजा शिवाजी- 123 करोड़
  • मैं वापस आऊंगा- 99 करोड़
  • अल्फा- 99 करोड़
  • ओ रोमियो- 73 करोड़
  • बंटवारा 1947 – 54 करोड़
  • है जवानी तो इश्क होना है- 75 करोड़
  • चांद मेरा दिल- 38 करोड़
  • मर्दानी 3- 52 करोड़
  • पति पत्नी और वो- 51 करोड़
  • द केरल स्टोरी 2 -52 करोड़
  • हैवान- 14 करोड़

यह भी पढ़ें: Mirzapur: The Movie जल्द करेगी 200 करोड़ क्लब में एंट्री, Hanuman Ansh ने भी कमाए इतने करोड़

‘हनुमान अंश’ की स्टारकास्ट

बता दें ‘हनुमान अंश’ फिल्म नीम करोली बाबा की लाइफ पर आधारित है. इस फिल्म में नीम करोली बाबा का किरदार शोभिनव सत्या ने निभाया है. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें पूर्णिमा तिवारी, चंदन के आनंद और अनिल रस्तोगी जैसे सितारे शामिल हैं. इन सभी सितारों ने ऑडियंस को अपनी एक्टिंग से खूब एंटरटेन किया है.  

---विज्ञापन---

First published on: Sep 17, 2026 09:39 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola