48 साल पहले रिलीज हुई ये एक्शन फिल्म, पहले हुई फ्लॉप, फिर बनी ब्लॉकबस्टर; रीमेक ने भी मचाया तहलका

Bollywood Iconic Movie: अमिताभ बच्चन की एक फिल्म ऐसी है जो सिनेमाघरों में पहले फ्लॉप हो गई थी, लेकिन बाद में ये ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी. इसके साथ ही बाद में इसी फिल्म का बॉलीवुड में रीमेक भी बनाया गया और इस रीमेक ने भी सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था.

amitabh bachchan don movie

सिनेमाघरों में पहले फ्लॉप हो गई थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म (Pic Credit- Instagram)

Bollywood Iconic Movie: ‘हनुमान अंश’ इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है. ये फिल्म पहले 2 हफ्तों में फ्लॉप हो गई थी, लेकिन तीसरे हफ्ते इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल दिखाया कि 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 300 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. आज हम इसी के जैसी एक फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो 48 साल पहले रिलीज हुई थी. जब इस फिल्म को रिलीज किया गया था तो ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. हालांकि बाद में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी. इसके बाद ही इस फिल्म का रीमेक भी बनाया गया जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

आइकॉनिक फिल्म का नाम

सिनेमाघरों में पहले फ्लॉप होने वाली इस फिल्म का नाम ‘डॉन’ है. साल 1978 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की ये एक्शन फिल्म पहले हफ्ते में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, जिसके बाद इस फिल्म को फ्लॉप घोषित कर दिया गया था. प्रोड्यूसर नरीमन ईरानी भी कर्ज में डूब गए थे. इसके बाद फिल्म का गाना ‘खाई के पान बनारस वाला’ इतना सुपरहिट हुआ कि ये लोगों की जुबान पर रट गया था. फिल्म के एक गाने ने ही इस फिल्म को सुपरहिट बना दिया. दरअसल एक गाने के हिट होने के बाद इस फिल्म की माउथ पब्लिसिटी हुई, जिसके बाद ऑडियंस सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने आई और ये फिल्म ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई.

विज्ञापन

रीमेक भी हुआ सुपरहिट

अमिताभ बच्चन की ‘डॉन’ इतनी सुपरहिट हुई कि साल 2006 में इस फिल्म का रीमेक बनाया गया. 2006 में रिलीज हुई ‘डॉन’ में शाहरुख खान लीड रोल में नजर आए थे. ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था. फिल्म में शाहरुख खान ने डॉन का किरदार निभाकर ऑडियंस का दिल जीत लिया था. 38 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 106 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर और अर्जुन रामपाल भी लीड रोल में थे.

विज्ञापन

रीमेक का बना सीक्वल

शाहरुख खान की ‘डॉन’ के बाद मेकर्स ने ‘डॉन 2’ भी रिलीज की. साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. 45 से 75 करोड़ रुपये के बीच बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 210 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं इस फिल्म की कहानी को भी शाहरुख खान के फैंस ने खूब पसंद किया था. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शाहरुख खान के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा, लारा दत्ता, बोमन ईरानी और कुणाल कपूर लीड रोल में नजर आए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ