Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection: दुनियाभर में ‘PS-2’ ने मचाई तबाही, चार दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर जमाई धाक

Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।इस फिल्म का फैंस को बहुत बेसब्री से इंतजार था। ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ को अपनी रिलीज के पहले दिन लोगों ने खूब प्यार दिया है। ‘पोन्नियिन […]

---विज्ञापन---

Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

इस फिल्म का फैंस को बहुत बेसब्री से इंतजार था। ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ को अपनी रिलीज के पहले दिन लोगों ने खूब प्यार दिया है। ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ मोस्ट पॉपुलर हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद दमदार ओपनिंग की है।

बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही PS-2

दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म PS-2 रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। वहीं, अब अपनी रिलीज के चार दिन के अंदर ही इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कमाई कर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

दरअसल, रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही PS-2 ने दुनियाभर में धमाल मचा रखा है। इस फिल्म ने चार दिन में ही वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

200 करोड़ के आकंड़े को किया पार

एक रिपोर्ट के मुताबिक, मणिरत्नम की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म बताई जा रही ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ का 4-दिन का कुल कलेक्शन लगभग 210 करोड़ (120 करोड़ घरेलू + 90 करोड़ विदेशी) होना चाहिए, जो “PS-1” के पहले तीन दिनों की कमाई थी।

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी की शानदार कमाई

वहीं, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म शानदार कमाई कर रही है और फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़, दूसरे दिन 26.2 करोड़, तीसरे दिन 30.3 करोड़ और चौथे दिन यानी पहले सोमवार को इस फिल्म ने 24.52 करोड़ की कमाई की और इसी के साथ इस फिल्म की कुल कमाई 100 करोड़ से ज्यादा यानी 105.02 करोड़ रुपये हो गई है।

कई भाषाओं में रिलीज हुई है फिल्म

बता दें कि ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ बड़े बजट की फिल्म है और इस मल्टी स्टारर फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ को कई भाषाओं तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज़ किया गया है। वहीं, फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय, कार्थी, तृषा, जयम रवि, ऐश्वर्या लक्ष्मी और शोभिता धूलिपाला के साथ-साथ आर सरथकुमार, प्रभु, विक्रम प्रभु, जयराम, प्रकाश राज, पार्थिबन, रहमान, लाल, जयचित्रा और नासर सहित कई कलाकार हैं।

First published on: May 02, 2023 10:14 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें