Korean Singer Park Bo Ram Passes Away: कोरियन इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आ रही है। मशहूर के-पॉप सिंगर पार्क बो राम (Park Bo Ram) ने 30 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिंगर की मौत की जानकारी उनकी एजेंसी, XANADU एंटरटेनमेंट की ओर से दी गई है। एजेंसी ने बयान जारी करते हुए बताया कि सिंगर पार्क बो राम की 11 अप्रैल की देर शाम अचानक मौत हो गई है। इस खबर के आते ही म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मौत की वजह का खुलासा नहीं
बता दें कि सिंगर पार्क बो राम की मौत कैसे हुई इसकी वजह का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। नामयांगजू पुलिस स्टेशन ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कहा गया कि बो राम की जब मौत हुई तो वो दोस्तों के साथ शराब पी रहीं थी। फिलहाल पुलिस बो राम की मौत के कारणों की जांच कर रही है।
एजेंसी ने की मौत की पुष्टि
उधर, सिंगर की मौत के बाद उनकी एजेंसी XANADU एंटरटेनमेंट ने एक बयान जारी करते शुक्रवार, 12 अप्रैल को कोरिया में उनकी मौत की पुष्टि की। बयान में लिखा, ‘पार्क बो राम 11 अप्रैल की देर शाम को अचानक हमें छोड़कर चली गईं। हमारा दिल बहुत परेशान है क्योंकि हम उनके फैंस को अचानक इस दुखद खबर से अवगत करा रहे हैं। सिंगर के परिवार के साथ बातचीत के बाद उनके अंतिम संस्कार की जानकारी शेयर की जाएगी।’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, के-पॉप सिंगर पार्क बो राम इस साल अपने नए गानों की रिलीज पर काम कर रहीं थी। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा था। साल 2010 में वह सिंगिंग कम्पटीशन ‘सुपर स्टार के 2’ का हिस्सा भी रह चुकी हैं।
संबंधित खबरें
Breaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
1 hr agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
1 hr ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
2 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
10 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
11 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
14 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
17 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines