Panchayat के 'दामाद जी' ने रचाई शादी, सामने आईं ताजा तस्वीरें, हल्दी में पहुंचीं थीं Huma

Panchayat Actor Aasif khan Wedding: ओटीटी की सीरीज पंचायत फेम एक्टर आसिफ खान ने अपनी गर्लफ्रेंड संग शादी कर ली है। इसके बाद लोगों ने उनके पोस्ट पर जमकर कमेंट्स किए।

Aasif Khan wedding pics

Aasif Khan wedding pics

Panchayat Actor Aasif khan Wedding: पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ में दामाद जी के किरदार से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले अभिनेता आसिफ खान अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। आसिफ ने अपनी लेडी लव जेबा से 10 दिसंबर को निकाह किया और उनकी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। आसिफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की इन तस्वीरों को शेयर किया, जिसमें वो अपनी दुल्हन के साथ रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

आसिफ खान ने शादी की तस्वीरें शेयर कीं

आसिफ खान की शादी में दूल्हा बने आसिफ ने क्रीम रंग की शेरवानी पहन रखी थी और सिर पर पगड़ी भी डाली थी, जो उन्हें बेहद आकर्षक बना रही थी। वहीं उनकी दुल्हन जेबा पिंक रंग के लहंगे में खूबसूरत लग रही थीं, और दोनों की जोड़ी पर फैंस का दिल धड़क रहा था। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आसिफ ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ‘कुबूल है’, जिससे उनके चाहने वालों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aasif Khan (@aasifkhan_1)

बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई

शादी के बाद आसिफ की इस नई जिंदगी को लेकर उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी बधाइयां दी हैं। एक्ट्रेस मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर कमेंट करते हुए कहा, ‘आप दोनों को ढेरों शुभकामनाएं, अफसोस मैं आ नहीं पाई।’ वहीं, अभिनेता सुयश राय ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए कहा, ‘मुबारक हो भाई।’ ये सभी शुभकामनाएं सोशल मीडिया पर आसिफ और जेबा के लिए आ रही हैं, जो उनके इस खास दिन को और भी खास बना रही हैं।

विज्ञापन

लोगों ने एक्टर की शादी पर ली चुटकी

आसिफ खान की शादी के पोस्ट पर लोगों ने चुटकी लेते हुए कई कमेंट्स लिखे। एक यूजर ने लिखा- भैया पन्नी वाली कुर्सी मत भूलना साथ ले जाना अब। वहीं एक और यूजर ने लिखा- ‘बारातियों के डिब्बे में 5 मिठाई थे ना?’। आपको बता दें आसिफ खान के करियर की शुरुआत भी काफी संघर्षों भरी रही है। एक थ्रोबैक इंटरव्यू में उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों का जिक्र करते हुए बताया था कि वो होटल में काम करते थे, जिसमें एक दिन उन्होंने करीना कपूर और सैफ अली खान को देखा था। हालांकि उस समय उनके पास बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से मिलने का कोई मौका नहीं था और इस वजह से वो बहुत रोए थे। लेकिन आज वो अपनी मेहनत और संघर्ष के बाद एक फेमस अभिनेता बन चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ