Pakistani Drama Gets Embroiled In Controversy: पाकिस्तानी ड्रामा ‘कभी मैं कभी तुम’ इन दिनों पूरे एशिया में धूम मचा रहा है। हानिया आमिर और फहद मुस्तफा की जोड़ी शो के दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बन गई है। लेकिन अब इस शो को लेकर एक गंभीर विवाद हो गया है। दरअसल फेमस कलाकार सेफी सूमरो ने शो के मेकर्स पर आरोप लगाया है कि 7 साल पहले चोरी हुई उनकी पेंटिंग का इस्तेमाल शो की शूटिंग में किया गया है। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।
सेफी सूमरो ने क्या दावा किया?
दरअसल शो के एक एपिसोड में अदील यानी कि इम्माद इरफानी एक आर्ट गैलरी में पेंटिंग्स की तारीफ करते हुए दिखाई देते हैं। इस गैलरी में नजर आने वाली पेंटिंग्स को लेकर सेफी सूमरो ने दावा किया है कि ये उनकी पेंटिंग्स है, जो साल 2017 से लापता थीं।
सेफी सूमरो ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा, ‘मैंने ये पेंटिंग्स 2017 में फ्रेयर हॉल कराची में एक प्रदर्शनी के लिए दी थीं। इसके बाद मुझे ये पेंटिंग्स वापस नहीं मिलीं।’ उन्हें बताया गया था कि पेंटिंग्स चोरी हो गई थीं। लेकिन हैरानी की बात ये है कि सेफी ने अपनी पेंटिंग्स को 2024 में ‘कभी मैं कभी तुम’ के 17वें एपिसोड में देखा।
सेफी का कहना है कि उनकी पेंटिंग्स का फायदा उठाकर बेचा गया और उन्हें इस पर किसी तरह का क्रेडिट नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया, ‘मुझे झूठ कहा गया था, इसका मतलब मेरी पेंटिंग्स को चुराकर बेचा गया है और मुनाफा कमाया गया है। जबकि मैं इन पेंटिंग्स का असली मालिक हूं।’ सेफी ने बताया कि ये पेंटिंग्स उनके विश्वविद्यालय सिंध के फाइन आर्ट्स विभाग की थीसिस का हिस्सा थीं और उनके पास इसका सबूत भी है।
‘कभी मैं कभी तुम’ प्रोडक्शन कंपनी की प्रतिक्रिया
सेफी सूमरो की फेसबुक पोस्ट के वायरल होने के बाद, ‘कभी मैं कभी तुम’ की प्रोडक्शन कंपनी ने इस मामले पर एक बयान जारी किया है और इस तरह की चीजों में शामिल होने से इंकार किया है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि ‘हमें जानकारी मिली है कि हमारे ड्रामा ‘कभी मैं कभी तुम’ के एक सीन में एक पेंटिंग बिना उचित अनुमति के इस्तेमाल की गई है। हम खुद भी कलाकार और निर्माता हैं और संबंधित व्यक्ति के प्रति हमारी पूरी सहानुभूति है। हालांकि, बिग बैंग एंटरटेनमेंट ये साफ करना चाहती है कि हम इस मामले में शामिल नहीं हैं।’ बयान में ये भी कहा गया कि जिस स्थान पर शूटिंग की गई, वो किराए पर लिया गया था।
चोरी के खिलाफ एक्शन
इस मुद्दे की सार्वजनिक चर्चा के बाद, सिंध के संस्कृति और पर्यटन मंत्री सैयद जुल्फिकार अली शाह ने एक दो-सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस टीम में संस्कृति के महानिदेशक और पुरातत्वों के महानिदेशक शामिल हैं, जो मिलकर कथित चोरी की जांच करेंगे। समिति की जांच से इस मामले में सच्चाई सामने आ सकती है और इससे जुड़े सभी पहलुओं को साफ किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Meesho की Kim Kardashian कहा तो Urfi Javed ने दिया जवाब, Follow Karlo Yaar ने मचाया धमाल
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
7 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
9 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
11 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
12 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
13 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
14 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
14 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
15 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines