Sunita Rajwar On Break Acting: OTT एक ऐसा प्लेटफार्म है, जिसपर कई गुमनाम चेहरे भी आकर पॉपुलर हुए हैं, तो कई लोगों की किस्मत तक बदल चुकी है। बात करें अगर सुनीता राजवार की तो उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट ओटीटी प्लेटफॉर्म रहा है। कभी ‘गुल्लक’ में ‘बिट्टू की मम्मी’ बनकर तो कभी ‘पंचायत’ में वनराकस की पत्नी क्रांति देवी बनकर पॉपुलर हो चुकीं सुनीता को आज घर-घर में पहचान मिल चुकी है। क्या आपको पता है कि एक समय था जब उनकी इमेज नौकरानी वाली बन चुकी थी? ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि खुद एक्ट्रेस का कहना है। इस वजह से उन्हें काफी समय तक इंडस्ट्री से ब्रेक भी लेना पड़ गया था।
नौकरानी वाली बन गई थी इमेज
सुनीता राजवार ने हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें इंडस्ट्री में अपनी इमेज सिर्फ नौकरानी के किरदार वाली नहीं रखनी थी। उन्होंने खुद से वादा किया था कि वो किसी भी शो में मेड का किरदार नहीं निभाएंगी। उन्हें कुछ अलग हटकर किरदार करने थे। इसलिए उन्हें इंडस्ट्री से साल तक दूर भी रहना पड़ा था। अब उन्हें दर्शकों ने अलग-अलग भूमिकाओं में एक्सेप्ट कर लिया है।
एक्टिंग से लेना पड़ा था ब्रेक
एक्ट्रेस ने कहा, ‘जब आप कोई किरदार निभाते हैं, तो दर्शक उसे लेकर अलग धारणा बना लेते हैं। मैंने अपने करियर में बहुत कुछ झेला है। मैंने एक शो में नौकरानी का रोल प्ले किया था, जिसका नाम धनिया था। मैं नहीं चाहती थी कि आगे चलकर मुझे इसी तरह के किरदार मिले। मैं दोबारा उस तरह की भूमिका नहीं निभाना चाहती थी। इसलिए मैंने एक्टिंग से ब्रेक लेने का मन बनाया।’
यह भी पढ़ें: मिलिए Gullak 4 के छोटे नवाबजादे अमन मिश्रा से, शो में नहीं गया बचपना, रियल लाइफ में कर चुके शादी
उन्होंने आगे कहा, ‘आजकल जब लोग किसी किरदार की आलोचना करने में बिल्कुल देर नहीं करते हैं। ऐसे समय में दर्शकों का इतना प्यार पाना मेरे लिए बड़ी बात रही है। मुझे खुशी है कि दर्शक मुझे अलग किरदार में स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने मेरे प्रति अपनी धारणा को बदला है।’ बता दें कि टीवी के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नौकरानी धनिया का किरदार निभाकर सुनीता राजवार चर्चा में आई थीं।
गुल्लक 4 सोनी लिव पर हो चुकी स्ट्रीम
बता दें कि सुनीता राजवार को ओटीटी की पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ में क्रांति देवी के किरदार में काफी पसंद किया गया। इसके अलावा वेब सीरीज ‘गुल्लक’ में ‘बिट्टू की मम्मी’ बनकर भी एक्ट्रेस काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। ‘गुल्लक’ के अब तक तीन पार्ट आ चुके हैं, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। 7 जून को इसका चौथा सीजन भी रिलीज हो चुका है। ‘गुल्लक 4’ सोनी लिव पर स्ट्रीम हुई है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
2 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
11 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
12 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
13 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
14 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
16 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
18 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
19 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
21 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines