Orry New Look Viral: बॉलीवुड सेलेब्स के फेवरेट ओरी अक्सर अपने नए लुक से लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहते हैं। उर्फी की तरह ओरी भी कुछ ना कुछ ऐसा जरूर पहन लेते हैं, जो उन्हें चर्चा में ले आता है। हाल ही में ओरी ने फिर से कुछ ऐसा कर दिखाया, जो उन्हें लाइमलाइट में ले आया। हालांकि इस बार लोगों ने उनकी तारीफ नहीं की बल्कि उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। जी हां, ओरी का नया लुक वायरल तो हो रहा है, लेकिन इसके लिए उन्हें लोग खूब सुना भी रहे हैं।
ओरी के नए लुक ने लूटी लाइमलाइट
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ओरी का नया लुक नजर आ रहा है। सामने आए लेटेस्ट वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ओरी ने स्काई ब्लू कलर की लाइट टी-शर्ट पहनी है और इसके साथ उन्होंने लाइट कलर की जींस कैरी की है। हालांकि ओरी के इस लुक में सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि उन्होंने जो टी-शर्ट पहनी है, वो फटी हुई है। जी हां, ओरी की इस टी-शर्ट को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे ये चूहों ने कुतर दी है।
यूजर्स ने लिए मजे
ओरी का ये लुक जहां लोगों को हैरान कर रहा है, तो वहीं नेटिजंस भी इस पर खूब मजे ले रहे हैं। जी हां, इंटरनेट यूजर्स ओरी के इस लुक को देखकर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि बॉलीवुड भिखारी। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि उर्फी जावेद का भाई खुर्फी। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये पहने तो फैशन और हम पहने तो गरीब। एक और यूजर ने लिखा कि हाई लेवल भिखारी। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ओरी के साथ किसने मार-पीट कर दी। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं।
Orry
कई बार ट्रोल हो जाते हैं ओरी
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब उर्फी की तरह ओरी के लुक ने भी इंटरनेट यूजर्स का दिमाग हिलाया है। जी हां, ओरी पहले भी कई बार ऐसा कर चुके हैं और उर्फी की तरह ही उन्हें भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। हालांकि ओरी पर इसका कुछ खास असर नहीं होता है और वो बेहद मजे से अपने लुक्स को एजॉय करते हैं। बताते चलें कि ओरी अपने लुक्स के अलावा अपने फोन कवर से भी लोगों का ध्यान खींचते हैं।
यह भी पढ़ें- Ramoji film city से होती है अरबों की आमदनी, एशिया के इस स्टूडियो में ऐसा क्या है खास?
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
21 mins agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 hr ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
4 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
5 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
6 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
6 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
7 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
8 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines