---विज्ञापन---

बॉलीवुड

O Romeo: ओपनिंग डे पर ‘बॉर्डर 2’ को टक्कर दे पाएगी शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’? जानिए एडवांस बुकिंग में कैसा है हाल

O Romeo Box Office Pridiction: शाहिद कपूर फिल्म 'ओ रोमियो' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं फिल्म को वैलेंटाइन्स डे 2026 के मौके पर रिलीज किया जाएगा. ऐसे में देखना होगा कि फिल्म ओपनिंग डे पर कितना कमाई करती है.

Author Edited By : Rahul Yadav
Updated: Feb 12, 2026 16:28
O Romeo, O Romeo Opening Day Box Office
शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' का कलेक्शन. (File photo)

O Romeo Box Office Pridiction: इस वैलेंटाइन्स डे 2026 के मौके पर शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज होने जा रही है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. पिछले साल इस खास मौके पर एक्टर की फिल्म ‘तेरी बातों ऐसा उलझा जिया’ रिलीज की गई थी, जिसमें एक्टर कृति सेनन के साथ उन्हें रोमांस करते हुए देखा गया था. इसमें दोनों ही स्टार्स की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था. इस बार वह एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. ऐसे में देखना होगा कि इस बार ये नया पेयर बॉक्स ऑफिस पर हिट हो पाता है या नहीं.

शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ की एडवांस बुकिंग 10 फरवरी से शुरू हो चुकी है. टिकट बुकिंग की खिड़की ओपन होते ही लोग धड़ल्ले से इसकी बुकिंग करने लगे हैं. फिल्म भी एडवांस बुकिंग में शानदार परफॉर्म कर रही है. सैकनिल्क की मानें तो मूवी ने रिलीज से पहले ही महज एक ही दिन में ब्लॉक सीट के साथ ही 3.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. हालांकि, अभी इन आंकड़ों में बदलाव होने की संभावना है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मिस इंडिया से शादी, रामानंद सागर की ‘रामायण’ में मेघनाद बन मिली पॉपुलैरिटी, लेकिन दर्दनाक हुआ अंत

एडवांस बुकिंग में ‘ओ रोमियो’ ने की कितनी कमाई?

सैकनिल्क कि रिपोर्ट की मानें तो शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने 1.48 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं, ब्लॉक सीट के साथ ये आंकड़े 3.75 करोड़ तक पहुंच गए हैं. आपको बता दें कि अगर इसकी बुकिंग की रफ्तार इसी तरह से रही तो ये पिछले साल वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को भी पीछे छोड़ देगी. फिल्म ने रिलीज से पहले 2 से 2.11 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं, फिल्म ने ‘देवा’ को एडवांस बुकिंग के मामले में पीछे छोड़ दिया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ’25 मौके दिए मगर…’, राजपाल यादव की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, लगाई फटकार

‘ओ रोमियो’ का बजट

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ के बजट की बात की जाए तो फिल्म का बजट करीब 75-80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ऐसे में इस फिल्म को अपने शानदार बॉक्स ऑफिस के लिए 10 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करना होगा. ऐसे में इसके सामने ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ भी है. सनी देओल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितनी कमाई कर पाती है. हालांकि, माना जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर 10-15 करोड़ का बिजनेस कर सकती है.

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा फायरिंग केस, कॉमेडियन ने खुद रची थी साजिश? राखी सावंत ने किया शॉकिंग दावा

‘ओ रोमियो’ की कहानी

बहरहाल, अगर शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ की कहानी के बारे में बात की जाए तो ये एक रोमांटिक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है. इस मूवी को लेकर बताया जा रहा है कि इसमें हुसैन उस्तरा की कहानी को दिखाया गया है. इसमें लीड रोल में शाहिद कपूर हैं. फिल्म में विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया जैसे स्टार्स ने भी कैमियो किया है और दोनों ने ही इस फिल्म को लिए पैसा नहीं लिया है. आपको बता दें कि फिल्म को सिनेमाघरों में 13 फरवरी, 2026 को रिलीज किया जाएगा.

First published on: Feb 12, 2026 04:28 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.