‘राजपाल यादव के पास 50 करोड़ की प्रॉपर्टी…’, केआरके का दावा, पत्नी को लेकर उठाया बड़ा सवाल

बॉलीवुड सुपरस्टार राजपाल यादव इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए. दरअसल राजपाल कर्ज के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार राजपाल ने एक फिल्म के लिए कुछ पैसे कर्ज के दौर पर लिए थे. हालांकि, फिल्म पूरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर पीट गई थी और कर्ज का पैसा डूब गया था और राजपाल का चेक बाउंस हो गया था, जिसकी वजह से कोर्ट ने राजपाल को आदेश दिया था कि वो तिहाड़ जेल में सरेंडर करें. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

rajpal yadav

राजपाल यादव को लेकर केआरके ने किया बड़ा खुलासा

हिंदी सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल, राजपाल ने एक चेक बाउंस के कारण काफी चर्चा में बने हुए हैं. लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार राजपाल यादव की मदद करने के  लिए आगे हैं. जैसे- सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन और मीका सिंह शामिल हैं. लेकिन इसी बीच कमाल रासिद खान यानी केआरके ने सोशल मीडिया पर एक राजपाल यादव के केस को लेकर एक पोस्ट किया है, जो काफी वायरल हो रहा है जो कई सवाल खड़े कर रहा है. इस पोस्ट के बाद राजपाल यादव को लेकर बहस और तेज हो गई है.

विज्ञापन

केआरके ने किया पोस्ट

आपको बता दें कि बॉलीवुड फिल्म क्रिटिक्स और एक्टर कमाल राशिद खान यानी केआरके ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स (Twitter) पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि यह केस राजपाल यादव पर नहीं बल्कि उनकी पत्नी के खिलाफ हैं. इतना ही नहीं केआरके ने यह भी सवाल उठाया कि  मामला जब दोनों के खिलाफ है, जो सिर्फ राजपाल यादव ही जेल में क्यों हैं. उनकी पत्नी जेल में क्यों नहीं हैं. इतना ही नहीं केआरके ने यह भी दावा किया की अभिनेता राजपाल यादव के पास करीब 50 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मिस इंडिया से शादी, रामानंद सागर की ‘रामायण’ में मेघनाद बन मिली पॉपुलैरिटी, लेकिन दर्दनाक हुआ अंत

राजपाल यादव के दोस्त ने चुकाए 1.50 करोड़

केआरके के मुताबिक राजपाल यादव के दोस्त ने कर्ज के 1.50 करोड़ रुपये चुकाए हैं. यही कारण है कि राजपाल यादव की पत्नी आज जेल से बाहर हैं और राजपाल जेल में हैं. इतना ही फिल्म क्रिटिक्स  और अभिनेता केआरके ने यह भी आरोप लगाया है कि राजपाल यादव ने बॉलीवुड के कई लोगों से कर्ज लिया है, जिसे वो आजतक वापस नहीं किया है. केआरके ने यह भी दावा किया है कि एक्टर राजपाल यादव एक अपार्टमेंट खरीदने का प्लान कर रहे थे.

विज्ञापन

जेल में कैसे पहुंचे राजपाल यादव

क्या आप जानते हैं कि राजपाल यादव जेल में क्यों बंद है? आपको बता दें कि साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी एक डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था. लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई और बुरी तरह पीट गई थी. राजपाल यादव ने अपनी फिल्म के लिए जो पैसा कर्ज लिया था, उसपर ब्याज और पेनल्टी जुड़ते-जुड़ते रकम करीब 9 करोड़ रुपये हो गई. इतना ही नहीं जब उन्होंने चेक दिया था, वो चेक भी बाउंस हो गया था. इसी चेक बाउंस के बाद उन पर केस दर्ज किया गया था. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ